{"_id":"5dd6c6b48ebc3e54dc19f8af","slug":"pm-modi-upset-with-cabinet-ministers-over-absence-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नकाल के दौरान संसद में कैबिनेट मंत्रियों की गैरमौजूदगी से पीएम मोदी नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रश्नकाल के दौरान संसद में कैबिनेट मंत्रियों की गैरमौजूदगी से पीएम मोदी नाराज
Thu, 21 Nov 2019 11:03 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई है। बता दें कि प्रदूषण जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में महज 18 फीसदी सांसद नजर आए थे।
सरकारी सूत्रों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी मिली। प्रधानमंत्री ने बुधवार शाम को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति का संज्ञान लिया। ये पहला मौका नहीं है जब पीएम ने कम उपस्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पहले भी कई मौकों पर उनकी नाराजगी सामने आई है।