फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Trichy Visit Ban on drones in Trichy before PM Modi visit warning of strict action

PM Modi Trichy Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले त्रिची में ड्रोन पर प्रतिबंध, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 18 Jan 2024 06:09 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:09 AM IST
सार

त्रिची शहर में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। त्रिची जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने भी प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्रोन और अन्य वस्तुओं को उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
PM Modi Trichy Visit Ban on drones in Trichy before PM Modi visit warning of strict action
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को त्रिची का दौरा करेंगे। इस दौरान वह श्रीरंगम श्री रंगनाथसामी मंदिर की यात्रा करेंगे। इस बीच बुधवार को जारी हुआ जिसमें बताया गया कि पीएम के दौरे से पहले ही ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


त्रिची शहर में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। त्रिची जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने भी प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्रोन और अन्य वस्तुओं को उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सुख-समृद्धि के लिए पीएम मोदी ने की प्रार्थना
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे और तीन राज्यों में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस बीच, पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय केरल दौरे के दौरान बुधवार को गुरुवायुर के श्रीकृष्ण मंदिर में देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवायुर मंदिर भगवान गुरुवायुरप्पन (भगवान कृष्ण) को समर्पित है और केरल में हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा स्थल है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने मंदिर में पूजा करते समय पारंपरिक केरल पोशाक, 'मुंडू' (धोती) और 'वेष्टी' (ऊपरी शरीर को ढकने वाला शॉल) पहनना चुना।

पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करने वाले हैं। वह लाइव संवाद के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ेंगे। पीएम मोदी के संबोधन को लाभार्थियों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ सुनेंगे।


सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
भारत सरकार की बुधवार को रेटिंग में उप्र 75 प्रतिशत नल कनेक्शन देने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस उपलब्धि को हासिल करने पर कई केंद्रीय व राज्य मंत्रियों ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों की तरफ से जल जीवन मिशन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed