{"_id":"5c8e72a7bdec221423553be4","slug":"pm-modi-said-nation-will-remember-services-of-manohar-parrikar-for-a-long-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर की सेवा को राष्ट्र पीढ़ियों तक याद करेगा : प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिकर की सेवा को राष्ट्र पीढ़ियों तक याद करेगा : प्रधानमंत्री मोदी
Sun, 17 Mar 2019 09:45 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश का बहुत बड़ा नुकसान करार दिया। उन्होंने एक के बाद एक ट्ïवीट करते हुए लिखा कि मनोहर परिकर एक अद्वितीय नेता था। वह एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। उनके असमय निधन से बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी शोक संवेदनाएं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा, मनोहर परिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सुलभ स्वभाव की बदौलत वे वर्षोंं तक राज्य के पसंदीदा नेता बने रहे। उनकी जन-समर्थक नीतियों ने गोवा की प्रगति को उल्लेखनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
मनोहर परिकर का पूरा प्रोफाइल यहां पढ़ें, देखें और डाउनलोड करें
विज्ञापन