फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Said, Expose the few who throttled democracy

पीएम मोदी ने कहा- देश की तरक्की नहीं देखना चाहते 2014 में सत्ता खोने वाले लोग

Thu, 12 Apr 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Pm Modi Said, Expose the few who throttled democracy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बीजेपी सांसदों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का पर्दाफाश करना चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया और बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही को बाधित किया।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि जो लोग 2014 में सत्ता में नहीं आ पाए वह लोग देश की तरक्की नहीं देखना चाहते। ऐसे लोगों ने एक भी दिन संसद में काम नहीं होने दिया। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है और हम दुनिया के सामने उनके अपराधों को उजागर करेंगे।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मेैं भी उपवास करूंगा लेकिन अपना काम जारी रखूंगा। पीएम मोदी समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्मदिन के मौके पर टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिये सांसदों से बातचीत कर रहे थे। पार्टी इस दिन को समता दिवस के रूप में मनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस मौके पर 2 हजार से ज्यादा सांसदों, विधायकों और विधानपरिषद के सदस्यों से बातचीत की। पीएम ने कहा कि सांसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचें और उन्हें कांग्रेस द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित करने के बारे में बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed