फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi refuses sofa and opts for chair at photo session in vladivostok, Piyush Goyal share video

रूस: जब पीएम मोदी ने फोटो सेशन के दौरान सोफे को हटाकर अपने लिए मंगवाई कुर्सी

Fri, 06 Sep 2019 08:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Sep 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi refuses sofa and opts for chair at photo session in vladivostok, Piyush Goyal share video
पीएम मोदी ने सोफे की बजाय कुर्सी को चुना - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपनी रूस यात्रा से वापस स्वदेश लौट आए हैं। गुरुवार को उन्होंने रूस में अपने उदारपन का उदाहरण देते हुए सोफे को छोड़कर अन्य लोगों के साथ कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई। एक देश के राष्ट्रध्यक्ष होने के कारण उनके लिए विशेष व्यवस्था के तहत वहां पर सोफा रखा गया था लेकिन उन्होंने उसे हटवा दिया। इसका वीडियो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का फोटो सेशन के लिए स्वागत करते हैं। जहां वह अपने लिए रखे हुए सोफे को हटाकर बैठने के लिए कुर्सी चुनते हैं। इसके बाद अधिकारी सोफे को वहां से हटाकर साधारण कुर्सी रख देते हैं। गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और लोगों को प्रधानमंत्री का यह भाव काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कितना अच्छा स्वभाव है। मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। सरलता तो देखिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री काफी विनम्र और शांत स्वभाव के होने के साथ ही जमीन से जुड़े हुए हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मोदीजी की सरलता उन्हें दुनिया में सबसे सम्मानिक और ताकतवर नेता बनाती है। वह स्पष्टता से अपनी बात कहते हैं। वह जानते हैं कि देश के लिए क्या अच्छा है। वह अच्छे लोगों के साथ कोमल और उन लोगों के लिए बहुत कठोर हैं जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।'

चौथे यूजर ने लिखा, 'पूरे विश्व मे इससे अद्भुत, अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय दृश्य और कुछ भी नही हो सकता है, मां भारती के सच्चे सपूत श्री नरेन्द्र मोदी जी ने फिर से सिद्ध कर दिए है कि वह क्यों विश्व के सभी लीडरों से भिन्न है, वह रूस में अपने लिए की गई वीआईपी व्यवस्था को छोड़कर आम लोगों के साथ कुर्सी पर बैठे।' पांचवे यूजर ने कहा, 'यही सादगी हमारे माननीय प्रधानमंत्री को विश्व में पहचान दिलाने में सार्थक पहल कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed