फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi reached delhi after visiting america jo biden barack obama trump

विशेषज्ञों का दावा: अमेरिका से भरोसा और उम्मीद लेकर लाए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाइडन युग में भी बढ़ेगी मिठास

Sun, 26 Sep 2021 02:28 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के सॉफ्ट कॉर्नर पर चिंता जाहिर की। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका को आंतकवाद पर खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए।  वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक बम फोडने शुरू कर दिए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ट्वीट और कपिल सिब्बल के संदेशों ने राजनीतिक पारे को चढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
pm modi reached delhi after visiting america jo biden barack obama trump
दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कदम रखा और उसके थोड़ी देर बाद राजनीतिक और राजनयिक सूत्रों ने अमेरिका दौरे की दास्तां बतानी शुरू कर दी। राजनयिकों को भरोसा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के दौर में भी रिश्ते मजबूत और अच्छे, साझीदारी के रास्ते पर रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छी जमीन तैयार की है। अमेरिका के साथ सामरिक, रणनीतिक क्षेत्र में विश्वासनीयता को लेकर पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन, बुश, ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप के दौर की तरह गहरा होगा। आने वाले समय में ऐसा साफ दिखाई भी देगा।

विज्ञापन


..तो इसलिए उतरवाया गया पीएम मोदी का मास्क
सूत्रों के हवाले से आई सूचना है  कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मास्क उतारने के लिए कहा। ताकि फोटो में पूरा चेहरा और अच्छी तस्वीर आ सके। बताते हैं कि प्रधानमंत्री कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत व्यवहार कर रहे थे। वह मास्क पहनकर और सुरक्षा उपायों का पालन करके चल रहे थे। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने यह पहल की।
विज्ञापन


नड्डा ने की अगवानी
 प्रधानमंत्री ने जब दिल्ली की जमीन पर कदम रखा तो उनकी आगवानी भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की और प्रधानमंत्री की यात्रा को गौरवशाली बताया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के दिल्ली की धरती पर कदम रखने के पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक बम फोडने शुरू कर दिए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ट्वीट और कपिल सिब्बल के संदेशों ने राजनीतिक पारे को चढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे पर नजर गड़ाएं अन्य सूत्रों को भी इसमें कोई बड़ी सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। लोग इसे राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समीकरण के जरिए अमेरिका और भारत के रिश्तों की भविष्यवाणी में बांध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रति अमेरिका का साफ्ट कॉर्नर
विश्लेषकों का मानना है कि अफगानिस्तान के ताजा हालात में पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के शुरू हुए सॉफ्ट कार्नर में चीजें उलझ सकती हैं, क्योंकि अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भले ही हाथी के दिखाने वाले दांत की तरह पाकिस्तान की जमीन से चलने वाले आतंकवाद पर हमला बोला, लेकिन राष्ट्रपति बाइडन ने हर जगह संतुलन को बनाए रखा है। भारत के विश्लेषकों में यह चिंता का विषय है और इसकी एक कीमत भारत को भी चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed