फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Odisha visit Updates major gifts ranging from Amrit Bharat to indigenous 4G stack News In Hindi

कल पीएम मोदी का ओडिशा दौरा: अमृत भारत से लेकर स्वदेशी 4G स्टैक तक, देंगे ये बड़ी सौगातें; जानें पूरा कार्यक्रम

Fri, 26 Sep 2025 05:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, ₹1700 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं, बीएसएनएल का स्वदेशी 4G स्टैक, आठ आईआईटी का विस्तार और दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को सुपर-स्पेशियलिटी दर्जा देना शामिल है।

विज्ञापन
PM Modi Odisha visit Updates major gifts ranging from Amrit Bharat to indigenous 4G stack News In Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @BhajanlalBjp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ओडिशा को बहुत सारी सौगात देने वाले हैं। इसके तहत सबसे पहले पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, फिर 1700 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और बीएसएनएल के स्वदेशी 4G स्टैक का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही झारसुगुड़ा से पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा भी करेंगे और फिर बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संबलपुर के वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी दर्जा देंगे। यह पीएम मोदी का पिछले 15 महीनों में ओडिशा का छठा दौरा होगा।

विज्ञापन


15 महीनों में ओडिशा का छठा दौरा
वहीं राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेंगे और अंत्योदय योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे। बता दें कि पहले उनका सार्वजनिक सभा बेरहामपुर में होना था, लेकिन भारी बारिश की संभावना के कारण इसे झारसुगुड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारसुगुड़ा में गरज और तेज हवा चलने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे 'नमो युवा समागम' को संबोधित
इस दौरान पीएम मोदी झारसुगुड़ा के एमलिपाली ग्राउंड में ‘नमो युवा समागम’ को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और लगभग 12:45 बजे ओडिशा से रवाना होंगे। इस मौके पर वे गुजरात के उधना से बेरहामपुर तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही संबलपुर में 273 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: दशहरा पर बाबा उमाकांत देंगे सदाचार और शाकाहार का संदेश, खारघर में 1 और 2 अक्तूबर को होगा सत्संग


ओडिशा के सीएम ने क्या कहा?

पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल ओडिशा आ रहे हैं ताकि समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाया जा सके। आइए हम सब मिलकर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों और ओडिशा के विकास की राह को मजबूत करें।

औद्योगिक विकास के लिए पीएम मोदी की सौगात
इसके साथ ही ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में पीएम मोदी 34 किमी लंबे कोरापुट-बैगुड़ा रेलखंड और 82 किमी लंबे मनाबड़-कोरापुट-गोरापुर सेक्शन का डबलिंग कार्य भी समर्पित करेंगे, जिससे यहां के औद्योगिक विकास और खनिज परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क के लॉन्च से भारत टेलिकॉम उपकरण बनाने वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। यह क्लाउड बेस्ड और भविष्य के 5G तकनीक के लिए तैयार नेटवर्क है।

ये भी पढ़ें:- UP: 61 साल बाद लखनऊ में लगेगा राष्ट्रीय जम्बूरी शिविर, स्काउटिंग के जरिए युवा शक्ति को दी जाएगी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed