फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Umakant will give the message of morality on Dussehra, satsang will be held on 1st and 2nd October

Maharashtra: दशहरा पर बाबा उमाकांत देंगे सदाचार और शाकाहार का संदेश, खारघर में 1 और 2 अक्तूबर को होगा सत्संग

Fri, 26 Sep 2025 05:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 26 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

जय गुरुदेव के नाम से लोगों के शारीरिक, मानसिक कष्टों को दूर करने वाले बाबा उमाकांत महाराज के सानिध्य में महाराष्ट्र के खारघर में दो दिवसीय दुःख निवारण दशहरा सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Baba Umakant will give the message of morality on Dussehra, satsang will be held on 1st and 2nd October
बाबा उमाकांत महाराज।

विस्तार

उज्जैन के संत बाबा उमांकात महाराज दशहरा पर श्रद्धालुओं को शाकाहार, सदाचार, नशामुक्ति और शराब बंदी का संदेश देंगे। जय गुरुदेव के नाम से लोगों के शारीरिक, मानसिक कष्टों को दूर करने वाले बाबा उमाकांत महाराज के सानिध्य में महाराष्ट्र के खारघर में दो दिवसीय दुःख निवारण दशहरा सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि नवी मुंबई खारघर के सेंट्रल पार्क ग्राउंड सेक्टर-29 में एक अक्तूबर को शाम 5 बजे और दो अक्टूबर सुबह 7 बजे उमाकांत महाराज द्वारा सतसंग एवं नामदान दिया जायेगा। इस आध्यात्मिक दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ अमेरिका एवं अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर मुंबई तथा महाराष्ट्र संगत के जिम्मेदारों द्वारा बेहद बड़े स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। भक्तों के ठहरने के लिए सैंकड़ों डेरे-रावटियां, अनेक भोजन भंडारे, शौचालय, चिकित्सा, सुरक्षा जैसे अनेक विभागों को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा उत्सव में दुःख निवारण जयगुरुदेव ध्वज भी लगाया जायेगा। बाबा उमाकांत महाराज ने बताया कि जो भी व्यक्ति उस स्थान पर जाकर प्रार्थना करेगा, उसे श्रद्धा, भाव, भक्ति के अनुसार दुःख, तकलीफ, बीमारी में फायदा जरूर होगा। दोनों ही दिन महाराज द्वारा सत्संग, नामदान के साथ भक्तों को दर्शन भी दिया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच एवं पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें संगत के सेवादार द्वारा दिन-रात सेवा की जा रही है। पूर्णतः निशुल्क इस दशहरा सत्संग कार्यक्रम में सभी लोग आमंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed