फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mahayuti MLAs Sushasan mantra Updates INS angre BJP Shiv Sena NCP ISKCON Temple Inauguration

PM Modi: महायुति विधायकों से जंगी जहाज INS आंग्रे पर पीएम मोदी की अहम बैठक; चुनावी नतीजों के बाद पहली मुलाकात

Wed, 15 Jan 2025 01:35 PM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 01:35 PM IST
सार

पीएम मोदी ने नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करने के बाद नौसेना डॉकयार्ड में ही सत्ताधारी महायुति के विधायकों से मुलाकात की। इसमें तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायक शामिल हुए। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री ने जंगी जहाज आईएनएस आंग्रे पर विधायकों से मुलाकात की।

विज्ञापन
PM Modi Mahayuti MLAs Sushasan mantra Updates INS angre BJP Shiv Sena NCP ISKCON Temple Inauguration
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान सत्ताधारी महायुति के विधायकों से मुलाकात की और उन्हें सुशासन का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करने के बाद नौसेना डॉकयार्ड में ही सत्ताधारी महायुति के विधायकों से मुलाकात की, जिसमें तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायक शामिल हुए। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री ने जंगी जहाज आईएनएस आंग्रे में विधायकों से मुलाकात की।

विज्ञापन


भोजन पर विधायकों से मिले पीएम
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के विधायकों ने बुधवार को यहां दोपहर के भोजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनसे शासन और जन सहभागिता पर अपने विचार साझा किए तथा विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। मामले में राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक आईएनएस आंग्रे सभागार में हुई। भाजपा नीत गठबंधन के राज्य में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के करीब दो महीने बाद यह बैठक हुई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों के विधायक मौजूद थे। छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, सरोज अहिरे, धनंजय मुंडे, इदरीस नाइकवाडी, प्रकाश सोलंकी और राजू नवघरे सहित महायुति के कई विधायक इस बैठक से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की दूसरी मुंबई यात्रा
दिसंबर की शुरुआत में ‘महायुति’ सरकार के गठन के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की मुंबई की दूसरी यात्रा थी। दोपहर के भोजन पर हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने शासन और जन सहभागिता पर अपने विचार साझा किए और विधायकों से विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

बैठक में शामिल हुए शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता से जुड़े मुद्दों पर कैसे काम किया जाए, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर मार्गदर्शन किया और अपने राजनीतिक अनुभव साझा किए। कोई आलोचना नहीं हुई, केवल रचनात्मक चर्चा हुई।’’

कुछ विधायक नहीं हुए शामिल
प्रधानमंत्री के साथ दोपहर के भोजन में कुछ विधायकों के शामिल नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर केसरकर ने कहा कि जो विधायक शामिल नहीं हुए, उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन उन्होंने माना कि उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई।

सुधीर मुनगंटीवार ने दी जानकारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘सात बार के विधायक होने के बाद भी आज की बैठक ने मुझे आठवीं बार चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा कि बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। साथ ही राकांपा प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य अमोल मिटकरी ने अपने कुछ पार्टी सहयोगियों की अनुपस्थिति पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन अनमोल था। जो लोग इससे चूक गए, उन्होंने (उनके अनुभवों से सीखने का) एक बड़ा अवसर खो दिया।

मंत्री भारत गोगावले ने बैठक को एक पारिवारिक समारोह बताया, जहां मोदी की उपस्थिति परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य जैसी थी। बता दें किपिछले साल 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीट जीती थीं।

इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने बुधवार को नवी मुंबई के खारघर मे इस्कॉन परियोजना के अंतर्गत बने देश के सबसे बड़े श्री श्री राधा मोहन मंदिर का उद्घाटन किया। करीब 9 एकड़ क्षेत्र में बने मंदिर का निर्माण 15 साल पहले शुरू हुआ था। मंदिर परिसर में एक वैदिक शिक्षा केंद्र, संग्रहालय और सभागार के अलावा उपचार केंद्र भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed