फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi kerala visit update: Modi along with ISRO chairman S Somanath visits Vikram Sarabhai Space Centre

PM Modi: 'इस बार टाइम, काउंटडाउन और रॉकेट भी हमारा', अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का एलान कर बोले पीएम मोदी

Tue, 27 Feb 2024 03:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। केरल के बाद नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए तमिलनाडु जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi kerala visit update: Modi along with ISRO chairman S Somanath visits Vikram Sarabhai Space Centre
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के तिरुवनंतपुरम में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का दौरा किया। मौके पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य मंत्री मुरलीधरन और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये प्रोजेक्ट्स सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में PSLV एकीकरण सुविधा, महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई 'सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा और VSSC तिरुवनंतपुरम में 'ट्राइसोनिक विंड टनल' हैं। इन्हें तैयार करने में करीब 1800 करोड़ रुपये लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का एलान
पीएम ने गगनयान मिशन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का एलान किया। ये अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालाकृष्णण नायर, अजीत कृष्णण, अंगद प्रताप और शुभांशु शुक्ला हैं। पीएम ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस विंग दिया। बता दें, गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है, जिसके लिए इसरो के विभिन्न केंद्रों में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
 
भारत माता की जय के नारे लगाए
तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हर कोई हमारे साहसिक अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खड़े होकर तालियां बजाएं।' तालियों के साथ ही पीएम ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
 
 ये सिर्फ चार नाम और चार इंसान नहीं...
उन्होंने कहा, 'हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने चार गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ चार नाम और चार इंसान नहीं हैं, ये 140 करोड़ आकांक्षाओं को स्पेस में ले जाने वाली चार शक्तियां हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।'

भारत दुनिया की टॉप तीन इकोनॉमी बनने के लिए उड़ान भर रहा
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ये जानकर बहुत अच्छा लगा कि गगनयान में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर उपकरण 'Made in India' है। ये कितना बड़ा संयोग है कि जब भारत दुनिया की टॉप तीन इकोनॉमी बनने के लिए उड़ान भर रहा है, उसी समय भारत का गगनयान भी हमारे अंतरिक्ष सेक्टर को एक नई बुलंदी पर ले जाने वाला है।' 

महिला शक्ति को महत्व दिया जा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे अंतरिक्ष सेक्टर में महिला शक्ति को बहुत महत्व दिया जा रहा है। चंद्रयान हो या गगनयान, महिला वैज्ञानिकों के बिना ऐसे किसी भी मिशन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत, विकसित होता हुआ भारत, आज दुनिया को अपने सामर्थ्य से चौंका रहा है। पिछले 10 वर्षों में हमने लगभग 400 सेटेलाइट लॉन्च किए हैं, जबकि इससे पहले के 10 वर्षों में मात्र 33 सेटेलाइट लॉन्च किए गए थे।


2035 तक होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन
पीएम मोदी ने कहा' 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा, जो हमें अंतरिक्ष के अज्ञात विस्तार का अध्ययन करने में मदद करेगा। अमृत काल की इस अवधि में, भारतीय अंतरिक्ष यात्री हमारे अपने रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे।'

भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा
गगनयान मिशन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदान किए गए पूर्ण समर्थन और संरक्षण के साथ, आज यह संभव है कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है, क्योंकि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है जबकि गगनयान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी करता है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed