Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi greets the nation on Raksha Bandhan festival pays tributes to Quit India movement participants

PM Modi: पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को दी बधाई; भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 09 Aug 2025 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Aug 2025 09:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi greets the nation on Raksha Bandhan festival pays tributes to Quit India movement participants
राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह (फाइल) - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, 'रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन


अमित शाह ने भी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शाह ने कहा, 'भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन को समर्पित रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और उत्साह का स्रोत बने।'
विज्ञापन


'भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार हमारे भीतर रक्षा की भावना को और सुदृढ़ करे'
इसी प्रकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, 'रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार केवल राखी के धागे की पवित्रता का ही नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार हमारे भीतर रक्षा की भावना को और सुदृढ़ करे, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




'भारत छोड़ो आंदोलन' में शामिल लोगों को श्रद्धांजलि दी
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 83वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी जलाई, जिसने अनगिनत लोगों को आजादी की तलाश में एकजुट किया। उन्होंने कहा, 'हम उन सभी बहादुर लोगों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी जलाई, जिसने अनगिनत लोगों को आजादी की तलाश में एकजुट किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed