फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi decides to open another route connecting Tripura and Bangladesh Comilla says MoS Pratima Bhoumik

त्रिपुरा-बांग्लादेश के बीच नया हाईवे: पीएम मोदी ने दी मंजूरी, शुरुआती सर्वेक्षण का काम भी पूरा, जानिए पूरा मामला

Sat, 15 Jan 2022 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने शनिवार को बताया कि सड़क मार्ग के जरिए भारत को बांग्लादेश से जोड़ना पीएम मोदी का विजन है। ऐसा करने के लिए त्रिपुरा से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती।

विज्ञापन
PM Modi decides to open another route connecting Tripura and Bangladesh Comilla says MoS Pratima Bhoumik
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बड़ा फैसला किया है। इसके मद्देनजर त्रिपुरा और बांग्लादेश को जोड़ने के लिए एक और हाइवे बनाया जाएगा। इस हाइवे की मदद से पड़ोसी देश बांग्लादेश के कोमिला शहर को त्रिपुरा के उदयपुर से जोड़ा जा सकेगा। इस प्रस्तावित परियोजना के लिए शुरुआती सर्वेक्षण का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


मामले में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने शनिवार को बताया कि सड़क मार्ग के जरिए भारत को बांग्लादेश से जोड़ना पीएम मोदी का विजन है। ऐसा करने के लिए त्रिपुरा से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। इसलिए भारत सरकार ने त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर कोसिपाहीजाला जिले के सोनमुरा से होकर कोमिला से जोड़ने वाले एक नए हाइवे को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, सोनमुरा व्यापार के दृष्टिकोण से काफी अहम जगह है। महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग को आम लोगों के लिए खोलते हुए मंत्री ने यह भी घोषणा की कि यहां से बैंकॉक, ढाका व चटगांव के लिए जल्द ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ही चार जनवरी को इस टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रौद्योगिकीय और आर्थिक महाशक्ति होगा भारत: जितेंद्र
वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत की आजादी के जब 2047 में 100 साल हो जाएंगे, तब यह विश्व की प्रौद्योगिकीय और आर्थिक महाशक्ति होगा। शासन के दृष्टिकोण से विजन इंडिया 2047 पर चर्चा के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान कई पहल, नीति, योजना और कार्यक्रम नये युग की ओर ले गए हैं, जिसे नए भारत का उदय और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम बताया जाता है। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि 2047 में भारत कल्पनाओं से परे होगा। बैठक का आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed