फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi condoles death of Pakistani humanitarian activist

संवेदना: पाकिस्तानी मानवतावादी कार्यकर्ता बिलकिस बानो का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक 

Sat, 16 Apr 2022 11:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 16 Apr 2022 11:23 PM IST
सार

बिल्किस ने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अब्दुल सत्तार एधी फाउंडेशन की स्थापना की, जो एक कल्याणकारी संगठन है। 
 

विज्ञापन
PM Modi condoles death of Pakistani humanitarian activist
बिलकिस बानो - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पाकिस्तानी मानवतावादी कार्यकर्ता बिलकिस बानो ईधी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जो अपने परोपकारी पति स्वर्गीय अब्दुल सत्तार ईधी के साथ काम करती थीं। बिलकिस बानो एधी का शुक्रवार को कराची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, वह 74 वर्ष की थीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मानवीय कार्यों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण ने दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित किया। 

विज्ञापन


बिलकिस ने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अब्दुल सत्तार ईधी फाउंडेशन की स्थापना की थी, जो एक कल्याणकारी संगठन है और इसने कई क्षेत्रों में अपने मानवीय कार्यों के लिए दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बिलकिस ईधी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। मानवीय कार्यों के लिए उनके जीवन भर के समर्पण ने दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित किया। भारत में लोग भी उन्हें प्यार से याद करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed