फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Birthday Foundation stone of five hospitals laid 75 schemes will be launched

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पांच अस्पतालों की रखी जाएगी आधारशिला, 75 योजनाओं की होगी शुरुआत

Tue, 02 Sep 2025 08:21 PM IST
हिमांशु चंदेल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 02 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दिल्ली में पांच बड़े अस्पतालों की आधारशिला और 150 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार 75 नई योजनाओं की शुरुआत करेगी। 

विज्ञापन
PM Modi Birthday Foundation stone of five hospitals laid 75 schemes will be launched
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार भी खास तरीके से मनाया जाएगा। भाजपा ने 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है। इस दौरान दिल्ली में पांच बड़े अस्पतालों की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही 150 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार भी इस अवसर पर 75 नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा पूरी तरह जनता के हितों को समर्पित होगा। इसमें न केवल अस्पतालों का निर्माण और आरोग्य मंदिरों की शुरुआत होगी, बल्कि 75 अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जनता की सहूलियत पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 75 योजनाओं से आम जनता के जीवन में सहूलियत बढ़ेगी। अब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार का मकसद है कि सुविधाएं सीधे जनता तक पहुंचे। लंबे समय से रुकी परियोजनाओं को भी इस दौरान गति दी जाएगी, ताकि विकास कार्यों का लाभ लोगों को जल्द मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'तेलंगाना राज्यपाल के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी', भाजपा सहयोगी दल TMP के विधायक ने लगाया आरोप


महिलाओं के सम्मान पर मुख्यमंत्री का बयान
रेखा गुप्ता ने बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है और इस तरह की भाषा राजनीति की गरिमा को गिराती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन जनता की सेवा में बीता है और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें- नए नियमों से सड़क-रेल, बिजली परियोजनाओं को मिली समय से पहले शुरुआत की छूट; पढ़ें क्या बदला?

राजनीतिक और सामाजिक महत्व
भाजपा द्वारा पीएण मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा न केवल स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की दृष्टि से अहम है, बल्कि राजनीतिक संदेश भी देता है। यह आयोजन दिखाता है कि सरकार विकास और जनता की भलाई को प्राथमिकता देती है। दिल्ली में पांच अस्पतालों और 150 आरोग्य मंदिरों की शुरुआत राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगी। वहीं 75 नई योजनाएं शिक्षा, आवास, बुनियादी ढांचे और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में नई दिशा प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed