फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi announces ex-gratia of Rs 2 lakh to kin of each deceased in Bengaluru building collapse incident

PM Modi: बंगलूरू इमारत हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने की घोषणा

Thu, 24 Oct 2024 05:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 05:29 AM IST
सार

PM Modi: बंगलूरू इमारत हादसे में मृतकों व घायलो के लिए पीएम मोदी ने अनुदान राशि की घोषणा की है। जिसमें मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
PM Modi announces ex-gratia of Rs 2 lakh to kin of each deceased in Bengaluru building collapse incident
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंगलूरू के होरमावु अगरा इलाके में मंगलवार को निर्माणाधीन इमारत ढहने से छह लोगों की जान चली गई। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमारत के ढहने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि बेंगलुरु में एक इमारत के ढहने से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


छह लोगों ने गंवाई जान
मंगलवार को हुए हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद बुधवार को एक और शव बरामद किया गया, जिससे घटनास्थल से मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई। पुलिस के अनुसार, पहले पांच शव बरामद किए गए थे और घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। जिसके बारे में बेंगलुरु के अतिरिक्त आयुक्त सतीश कुमार ने मृतकों की पहचान हरमन, त्रिपाल, मोहम्मद साहिल, सत्य राजू और शंकर के रूप में की है। वहीं घायलों की पहचान जगदेवी, रशीद, नागराजू, रमेश कुमार और अयाज के रूप में हुई है। घायलों का बेंगलुरु नॉर्थ अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक घायल होसमत अस्पताल में है।


बता दें कि इमारत ढहने के मामले में तीन नामजद आरोपियों मुनिराजरेड्डी, मोहन रेड्डी और एलुमलाई के खिलाफ हेनूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर बीएनएस और रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद  इमारत मालिक मुनिराजरेड्डी के बेटे भुवन रेड्डी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में डीसीपी ईस्ट डी देवराज ने बताया कि चार मंजिलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार मुनियप्पा को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed