फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Cyprus President to hold crucial meeting today; strategic and economic cooperation to be discussed

India-Cyprus Ties: पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर होगी चर्चा

Fri, 22 May 2026 11:58 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 22 May 2026 11:58 AM IST
सार

भारत और साइप्रस के बीच रिश्तों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
PM Modi and Cyprus President to hold crucial meeting today; strategic and economic cooperation to be discussed
पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और साइप्रस के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की नई दिल्ली में मुलाकात हुई। दोनों नेता व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

क्रिस्टोडौलिडेस का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंत्रालय ने इस यात्रा को भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

विज्ञापन

क्या है इस यात्रा का उद्देश्य?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक साइप्रस यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हो रही है। दोनों देशों ने रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस की होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन करेंगी। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी।

क्रिस्टोडौलिडेस ने इस यात्रा को बताया बेहद महत्वपूर्ण

राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने भारत यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत और साइप्रस के बीच पहले से मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने में निर्णायक साबित होगा।

नई दिल्ली पहुंचने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस मुंबई दौरे पर भी गए थे। उनके साथ साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कॉम्बोस, परिवहन मंत्री एलेक्सिस वाफेयाडेस, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करेगा।



मुंबई दौरे के दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का दौरा किया और एनएसई इंडिया की घंटी भी बजाई। इस मौके पर एनएसई के चेयरमैन श्रीनिवास इनजेती और एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान भी मौजूद रहे। एनएसई इंडिया ने बताया कि दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed