पीएम को भेंट किया सिरोपा : जन्मदिन पर आयोजित अखंड पाठ का समापन, सिखों से मोदी ने किया यह वादा
दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बाला साहिब जी में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। यह 15 सितंबर से शुरू हुआ और 17 सितंबर को पीएम के मोदी के जन्मदिन पर समाप्त हुआ।
देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर मोदी ने उनसे वादा किया कि उनकी सरकार सिख समुदाय की भलाई के कामों में जुटी रहेगी।
दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बाला साहिब जी में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। यह 15 सितंबर से शुरू हुआ और 17 सितंबर को पीएम के मोदी के जन्मदिन पर समाप्त हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि देश के किसी गुरुद्वारे में पीएम मोदी के अखंड पाठ व अरदास की पहली पहल थी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस मौके पर एक लंगर व रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। अखंड पाठ के समापन केे बाद सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को पीएम के सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर जाकर उन्हें प्रसाद भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को सिख समुदाय के सम्मान और कल्याण के लिए उनके द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने, गुरुद्वारों द्वारा चलाए जा रहे लंगरों पर जीएसटी हटाने, अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब की प्रति को सुरक्षित भारत लाने सहित मोदी के कई प्रयासों को भी याद किया। सम्मान के जवाब में पीएम ने कहा कि वे विनम्रतापूर्वक इसे स्वीकार कर रहे हैं। वे खुद को सिख समुदाय का सदस्य महसूस कर रहे हैं। सरकार सिखों की भलाई के लिए सतत काम करती रहेगी।
देखें वीडियो
#WATCH | A delegation of Delhi’s Gurdwara Shri Bala Sahib Ji visited Prime Minister Narendra Modi's residence after the Gurdwara organised an ‘Akhand paath’ which started on 15th September and culminated on 17th September, on his birthday. pic.twitter.com/G2yAi4BAEL
— ANI (@ANI) September 19, 2022