फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal assures businessmen on US tariffs that government keeping India interests paramount

US Tariffs: 'भारत के हितों को सर्वोपरि रख रही सरकार', पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर कारोबारियों को दिया भरोसा

Wed, 09 Apr 2025 07:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 07:49 AM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों पर बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय कारोबारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था को विकसित भारत 2047 की ओर ले जाएगा। 

विज्ञापन
Piyush Goyal assures businessmen on US tariffs that government keeping India interests paramount
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रही है, जैसा कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तय हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था को विकसित भारत 2047 की ओर ले जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों पर बात की। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फरवरी में तय किए गए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। कई बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकें सही दिशा में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम विषयों और उत्पादों के एक विस्तृत क्षेत्र को कवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं देशभर के व्यापारियों को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम भारत के सर्वोत्तम हितों को आगे रख रहे हैं। हमारा द्विपक्षीय व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था को विकसित भारत 2047 की ओर ले जाएगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tarriffs: पीयूष गोयल बोले- US पर हमारा प्रभावी टैरिफ सिर्फ 7-8%, दुनिया में अफरा-तफरी के लिए चीन जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बाद मजबूत होकर उभरेगा भारत: पुरी
इस बीच, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों साझेदार देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भारत अमेरिकी प्रशासन के टैरिफ के नतीजों से मजबूत होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम इससे पहले की तुलना में अधिक मजबूत होकर बाहर निकलेंगे। हर चुनौती एक अवसर प्रस्तुत करती है, और भारत इसका लाभ उठाएगा।'


रुबियो-जयशंकर ने टैरिफ पर की चर्चा 
इससे पहले, सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टैरिफ पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि चर्चा का उद्देश्य निष्पक्ष और संतुलित व्यापार संबंध की दिशा में आगे बढ़ना था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी आयातों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने भारतीय आयातों पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। 

ये भी पढ़ें: Congress: 'टैरिफ ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया...', शशि थरूर ने अमेरिकी आयात शुल्क पर जताई चिंता

पीएम मोदी-ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को मजबूत करने का लिया था संकल्प
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान पीएम मोदी और ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और 'मिशन 500' नामक नया लक्ष्य तय किया, जिसका उद्देश्य 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक करके 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर करना है। इसके तुरंत बाद मार्च में, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका की यात्रा की। उनकी यात्रा के बाद, पीएम मोदी और ट्रंप ने 2025 की ठंड तक बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किश्त पर बातचीत करने की योजना बनाई। दोनों ने इन वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नामित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed