फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor expressed concern over US import duty

Congress: 'टैरिफ ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया...', शशि थरूर ने अमेरिकी आयात शुल्क पर जताई चिंता

Wed, 09 Apr 2025 07:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 07:15 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क पर चिंता चताई है। उन्होंने कहा कि इसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इससे कई देशों पर मंदी का असर पड़ सकता है। थरूर ने कहा कि भारत की मुख्य उम्मीद अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रभावी बातचीत करने में है।

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor expressed concern over US import duty
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की मुख्य उम्मीद अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रभावी बातचीत करने में है। उन्होंने कुछ देशों पर अमेरिकी आयात शुल्क के असर पर चिंता जताई।

विज्ञापन


शशि थरूर ने कहा कि यह सिर्फ हमारे शेयर बाजार की बात नहीं है। हमारे शेयर बाजार में कई अन्य शेयर बाजारों की तुलना में कम गिरावट आई है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। हमारा बाजार 3%, जबकि उनका बाजार 9% नीचे चला गया है। यह स्थिति बहुत निराशाजनक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'गलती से खत्म किए..', ट्रंप प्रशासन ने वापस लिया UN के खाद्य कार्यक्रमों की फंडिंग में कटौती का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है
शशि थरूर ने आगे कहा कि अमेरिकी टैरिफ ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। इससे कई देशों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के दृष्टिकोण से मुख्य उम्मीद अमेरिकियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रभावी बातचीत करने में है। कुछ लोग उम्मीद कर रहे थे कि जो हमारे प्रतिस्पर्धी देश हैं, उन पर हमसे कहीं अधिक टैरिफ लगाया गया है, लेकिन वे भी अब बातचीत कर रहे हैं। 


टैरिफ के प्रभाव से मजबूत होकर उभरेगा भारत: पुरी
इस बीच, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने विश्वास जताया कि भारत अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव से मजबूत होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद से पारस्परिक टैरिफ पर अपना रुख दोहराया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका भारत सहित अन्य देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ से मेल खाएगा। वहीं, कुछ देशों ने ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ का सामना करते हुए जवाबी कार्रवाई की है। उन्होंने अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए हैं, जिससे व्यापार तनाव बढ़ गया है। हालांकि, भारत ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, क्योंकि दोनों देश सक्रिय रूप से व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ एलान से अनिश्चितता बरकरार, अमेरिकी शेयर बाजार में फिर दिखी में भारी गिरावट

रुबियो और जयशंकर ने टैरिफ के बारे में चर्चा की
इससे पहले, सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टैरिफ के बारे में चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस के अनुसार, चर्चा का उद्देश्य निष्पक्ष और संतुलित व्यापार संबंधों की दिशा में आगे बढ़ना रहा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed