फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's effective tariff on the US is just 7-8% China's bad policies responsible for global chaos piyush goyal

Tarriffs: पीयूष गोयल बोले- US पर हमारा प्रभावी टैरिफ सिर्फ 7-8%, दुनिया में अफरा-तफरी के लिए चीन जिम्मेदार

Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
सार

Tarriffs: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का अमेरिका पर प्रभावी टैरिफ सिर्फ 7-8 फीसदी है, जो अधिक नहीं है। उन्होंने चीन की खराब व्यापार नीतियों को वैश्विक व्यापार में अफरा-तफरी के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारत निष्पक्ष व्यापार नीतियां अपनाने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते कर सकता है। 

विज्ञापन
India's effective tariff on the US is just 7-8% China's bad policies responsible for global chaos piyush goyal
डोनाल्ड ट्रंप, पीयूष गोयल, शी जिनपिंग। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका पर भारत का प्रभावी टैरिफ बमुश्किल 7 से 8 फीसदी है जो कि बहुत अधिक नहीं कहा जा सकता। अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार समझौता वार्ता के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार करते हुए गोयल ने कहा, भारत को भरोसा है कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय कारोबार समझौते कर सकता है जो निष्पक्ष व्यापार नीतियां अपनाते हैं।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री ने दुनिया के व्यापार जगत में अभी मची अफरातफरी के लिए चीन की गलत कारोबारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता बीवाईडी को वर्तमान में भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गोयल ने कहा, हम वैश्विकरण समाप्त होने के युग में नहीं बल्कि यह पुनर्वैश्विकरण का दौर है। ऐसे में साफ-सुथरी कारोबारी नीतियां रखने वाले देश यदि एक साथ आते हैं तो यह भारत के लिए बेहतर अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष से की फोन पर बात, ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद पहली उच्च स्तरीय वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ के बारे में गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत की ओर से लगाया जाने वाला शुल्क खराब कारोबार के खिलाफ संरक्षण और डंपिंग जैसी स्थितियों से अर्थव्यवस्था को बचाने का उपाय है। उन्होंने कहा, अमेरिका पर भारत का कुल टैरिफ करीब 17 फीसदी है लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा ऐसी चीजों का है जिनका भारत आयात ही नहीं करता। ऐसे में अमेरिका पर हमारा प्रभावी टैरिफ करीब 7 से 8 फीसदी बैठता है जो बहुत अधिक नहीं है।


यह पूछे जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इतने बेहतर संबंध होने के बावजूद अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ कैसे लगा दिया, गोयल ने कहा, इसका दुश्मनी या दोस्ती से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक फार्मूला आधारित गणना है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से बाजार में आई तबाही के बाद एक्शन मोड में सरकार, केंद्र उठा सकता है ये कदम

कम टैरिफ वाले देश के जरिये सामान भेजा तो अमेरिका कैसे रोकेगा
मंत्री ने आश्चर्य जताया कि अमेरिका हाल ही में घोषित पारस्परिक टैरिफ को कैसे लागू कर पाएगा। उन्होंने कहा, हमने ऐसे प्रकरण देखे हैं, जिनमें अमेरिका में सामान भेजने के लिए कम टैरिफ वाले देश का इस्तेमाल किया गया। जैसा कि वियतनाम के मामले में हुआ था, जब ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में चीन पर उच्च टैरिफ लगाया था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed