{"_id":"59a155ca4f1c1b18718b4627","slug":"pilot-suffers-heart-attack-qatar-airways-flight-makes-emergency-landing-at-hydrabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: पायलट को आया हार्ट अटैक, कराई इमरजेंसी लैंडिग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: पायलट को आया हार्ट अटैक, कराई इमरजेंसी लैंडिग
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
कतर एयरवेज
कतर एयरवेज फ्लाइट की हैदराबाद के शम्साबाद स्थित राजीव गांधी एयरपोर्ट (आरजीआईए) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शनिवार को सुबह कराई गई इमरजेंसी लैंडिग की वजह पायलट को हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। फ्लाइट संख्या QR 964 DOH-DPS दोहा से डेंसपर एयरपोर्ट बाली जा रहा था। इस फ्लाइट में 240 यात्री मौजूद थे।
रोमानिया के 34 वर्षीय पायलट आंड्रे दीनू ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उस समय प्लेन भारत के ऊपर से जा रहा था। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलट ने आरजीआईए के एयर ट्रैफिक से बात कर इमरजेंसी लैंडिग की अनुमति मांगी। उस समय रात के 12 बज रहे थे। पायलट को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया अब उसकी स्थिति अब स्थिर है। कतर एयरवेज ने अपने यात्रियों के उड़ान की दूसरी व्यवस्था की।