Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   physical assault murder accused killed in police encounter, fourth case in Bengal since BJP came to power

प. बंगाल: दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, भाजपा सरकार बनने के बाद चौथा मामला

Mon, 09 Nov 2026 09:16 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
physical assault  murder accused killed in police encounter, fourth case in Bengal since BJP came to power
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दिलीप रॉय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात रायगंज के एक गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी। इस दौरान दिलीप रॉय ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार दिन से आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस
पुलिस पिछले चार दिनों से दिलीप रॉय की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को कुलिक नदी के पास एक जंगल से 12 साल की बच्ची का सड़ा-गला और बिना कपड़ों वाला शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गौरी ग्राम पंचायत इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की। इस दौरान आरोपी की चलाई गई एक गोली पुलिस वाहन के टायर में लगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिलीप रॉय बिहार सीमा के रास्ते राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 नवंबर से लापता थी बच्ची
परिजनों के मुताबिक, बच्ची 3 नवंबर को दोपहर में साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके दो दिन बाद उसका शव कुलिक नदी के पास जंगल में मिला। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

भाजपा सरकार बनने के बाद चौथी पुलिस मुठभेड़
रायगंज की यह घटना पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पुलिस मुठभेड़ का चौथा मामला है। इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। पुलिस का दावा था कि घटनास्थल पर वारदात का सीन दोहराने के लिए ले जाते समय उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।

उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में भी 11वीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किए गए प्रह्लाद दास की पुलिस की गोली से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, वह घटनास्थल पर सीन दोहराने के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार समाउल हक की भी पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी।


 कानून तोड़ने वालों को पुलिस का सामना करना पड़ेगा: मंत्री दिलीप घोष 
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "अगर कोई कानून के खिलाफ काम करता है, अपने हाथ में कानून लेता है या उसका उल्लंघन करता है, तो उसे पुलिस का सामना करना पड़ेगा। कुछ परिस्थितियों में पुलिस को ऐसी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति पैदा न होने दें। सभी को कानून का पालन करना चाहिए।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed