भारत दौरे पर फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस: आज जयशंकर ने की मुलाकात; कल PM मोदी के साथ करेंगे बातचीत
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर पांच दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जो दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर हो रही है। वह पीएम मोदी से 5 अगस्त को मुलाकात करेंगे। दौरे में रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्कोस से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर सोमवार को भारत के पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। दिल्ली पहुंचने पर भारत सरकार की ओर से राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मार्कोस से मुलाकात की। मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फर्डिनेंड आर. मार्कोस की होने वाली बैठक भारत-फिलीपींस रिश्तों को और मजबूत करेगी।
कल पीएम मोदी से होगी मुलाकात
साथ ही मंगलवार को राष्ट्रपति मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय करेंगे। इस दौरान समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। मार्कोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के अंतिम दो दिनों में मार्कोस बेंगलुरु का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे।
ये भी पढ़ें:- Delhi: आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह की उच्च स्तरतीय बैठक; प्रमुख सचिव, एनएसए समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद
भारत और फिलीपींस के रिश्ते
बता दें कि भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध नवंबर 1949 में शुरू हुए थे और तब से दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ता रहा है। राष्ट्रपति मार्कोस की यह यात्रा इस साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। ऐसे में राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के इस दौरे के दौरान रक्षा, व्यापार, डिजिटल तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच गहन चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें:- Weather Report: दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी-उमस से मिलेगी राहत, जाने राजधानी में कब होगी बारिश? मंत्री जितेंद्र सिंह बोले-फिलीपींस के साथ कृषि जैव प्रौद्योगिकी में सहयोग पर जोर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति मार्कोस के साथ दौरे पर आए फिलीपींस के विज्ञान सचिव रेनाटो यू. सोलिडम जूनियर से मुलाकात की। उन्होंने कृषि जैव प्रौद्योगिकी, भू-स्थानिक तकनीक और आपदा प्रबंधन में सहयोग की संभावनाएं तलाशीं। सिंह ने कहा कि ये क्षेत्र संयुक्त शोध के लिए तत्काल प्राथमिकता वाले हैं। दोनों देशों ने वैज्ञानिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और गैर-स्वामित्व वाले वैज्ञानिक डेटा साझा करने पर सहमति जताई। सिंह ने भारत-आसियान विज्ञान ढांचे में फिलीपींस की सक्रिय भागीदारी का स्वागत किया।