{"_id":"6890d587e68d074d6f0a52e7","slug":"weather-report-people-of-delhi-ncr-will-get-relief-from-heat-and-humidity-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी-उमस से मिलेगी राहत, जाने राजधानी में कब होगी बारिश?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Report: दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी-उमस से मिलेगी राहत, जाने राजधानी में कब होगी बारिश?
Mon, 04 Aug 2025 09:35 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस सप्ताह लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान है कि, इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। चार और पांच अगस्त से तेज बारिश का सिलसिला शुरु हो सकता है। 8 से 10 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है, जो अगले सप्ताह तक भी खिंच सकती है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि,पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। खासकर एनसीआर के पूर्वी हिस्सों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सोमवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पालम, सफदरजंग और लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान कार्यालयों में बीते 24 घंटों के दौरान कोई वर्षा रिकॉर्ड नहीं हुई। वहीं जाफरपुर, नरेला और पूसा जैसे कुछ वेधशालाओं में 1-2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में मंगलवार को मौसम में सुधारी की उम्मीद है।
एजेंसी का अनुमान है कि,इस मौसमी पैटर्न के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। आमतौर पर तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इस सप्ताह मौसम की वजह से दिल्लीवासियों को कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा, लेकिन 5 अगस्त यानी मंगलवार की शाम और रात के समय आंशिक असर जरूर देखने को मिल सकता है। दिल्ली के पश्चिमी हिस्से जैसे पालम और गुरुग्राम में तेज मौसम गतिविधि की अधिक संभावना है।
विज्ञापन
अभी मानसून ट्रफ इस समय दिल्ली के उत्तर में स्थित है, लेकिन यह बहुत दूर नहीं है। यह ट्रफ अगले 5-6 दिनों तक उत्तर दिशा में ही बनी रह सकती है, हालांकि इसमें कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस ट्रफ के साथ चक्रवाती परिसंचरण भी जुड़े रहेंगे, जैसे पंजाब और हरियाणा पर बना सिस्टम जो अब कमजोर हो गया है। 8 से 9 अगस्त के बीच एक नया परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बन सकता है, जो ट्रफ को फिर से सक्रिय करेगा और वर्षा गतिविधि को बढ़ाएगा।