फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pharmacy selling medicines meant to treat animals to humans gets FDA notice

जानवरों की दवाइयों को इंसानों की बताकर बेच रही थी फार्मेसी, ऐसे चला पता

Wed, 22 Nov 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy selling medicines meant to treat animals to humans gets FDA notice
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई में एक फार्मेसिस्ट और एक फार्मेसी के पार्टनर पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने केस दर्ज किया है, उनपर जानवरों के लिए बनी दवाओं को गलत लेबल लगाकर मरीजों को बेचने का आरोप है। थाणे के नौपाडा की इस घटना के बाद वहां मौजूद लाइफकेयर मेडिकोज का लाइसेंस कैंसल करने की बात चल रही है।

विज्ञापन


दवा कंपनियों-डॉक्टरों के गठजोड़ पर IT की बड़ी कार्रवाई, कई जगह की छापेमारी
विज्ञापन


क्या है मामला: टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, Oxymac नाम की एक दवाई को Oxytocin नाम से बेचा जा रहा था। Oxymac जानवरों को दी जाने वाली दवाई है वहीं Oxytocin प्रेग्नेंट महिलाओं को डिलीवरी के बाद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


FDA की एक टीम 24 अक्टूबर को रूटीन जांच पड़ताल के लिए निकली थी। उस दौरान टीम जिस फार्मा स्टोर पर पहुंची थी वहां उसने पाया कि 82 दवाएं ऐसी थीं जिसपर गलत लेबल लगा हुआ था। वे असल में जानवरों को देने वाली दवाईयां थीं लेकिन उनके ऊपर से अलग लेबल लगा दिया गया था जिसपर लिखा था कि वह दवाईयां मनुष्य के इस्तेमाल की हैं।

इसके बाद कुछ और दुकानों की चैकिंग हुई जिसके बाद इस पूरे गोरखधंधे के तार गाजियाबाद और पंजाब तक से जुड़ गए। गाजियाबाद के एक थोक व्यापारी और थाणे के कुछ विक्रेताओं के यहां पड़े छापे में ऐसी तीन हजार दवाएं जब्त की गई थीं। इन दवाईयों को पंजाब में बनाया गया था, आने वाले वक्त में उस कंपनी से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed