फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inocme Tax department raids on pharmacy companies and doctors clinics on funding issue

दवा कंपनियों-डॉक्टरों के गठजोड़ पर IT की बड़ी कार्रवाई, कई जगह की छापेमारी

Tue, 26 Sep 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 26 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Inocme Tax department raids on pharmacy companies and doctors clinics on funding issue

दवाई कंपनियों और डॉक्टरों की सांठ- गांठ के जरिए होने वाली धांधलियों पर आयकर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। आयकर विभाग की ओर से पिछले कुछ दिनों में दवाई कंपनियों की बड़ी फर्म यूएसवी के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई। साथ ही मुंबई के तीन बड़े डॉक्टर, नागपुर का एक और राजकोट के एक डॉक्टर के यहां छापेमारी की है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने जिन डॉक्टरों के यहां रेड मारी उनके नाम उजागर करने से इनकार कर दिया, लेकिन ये जरूर बताया कि एक डॉक्टर के यहां से डॉयरी बरामद की गई जिसके आधार पर जांच की जा रही है।टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यूएसवी के प्रवक्ता ने माना कि कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है, लेकिन टीम ने कुछ भी गलत हासिल नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे आईटी की जांच में सहयोग में कोई कमी नहीं छोडेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही आईटी का शिकंजा कंपनी पर कस रहा हो, लेकिन वे मेडिसन को लेकर जारी की गई हर गाइडलाइन को फोलो करते हैं। साथ ही वे कानून के मुताबिक देश में दवाईयों का व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नकली दवा मामले में सामने आए कई बड़ी कंपन‌ियों के नाम, पांच पर मुकदमा दर्ज


दरअसल, अक्तूबर 2016 में एमसीआई ने डॉक्टरों के लिए दवाई के पर्चे पर जेनरिक मेडिसन लिखने का आदेश जारी किया था, लेकिन वो कभी लागू नहीं हो पाया। इसके अलावा उपाय सरकार ने ये सोचा था कि वो दवाई कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को दिए जाने वाले गिफ्ट पर रोक लगाई जाए। फार्मा कंपनियां अपनी दवाईयों की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को गिफ्ट के बहाने कई ऑफर दे देती हैं, जिस पर सरकार शिकंजा कसने की लंबे समय से तैयारी कर रही है। 

आईटी के मुताबिक वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि डॉक्टर केंद्र की ओर से बनाई गई गाइडलाइंस को फोलो कर रहे हैं या नहीं और इसलिए डॉक्टरों और कंपनियों के बीच होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed