{"_id":"5bee24bebdec2269717a3211","slug":"petrol-and-diesel-prices-in-delhi-today-are-rs-77-10-per-litre-and-diesel-rs-71-93-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर गिरे तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 77.10 तो डीजल 71.93 रूपये प्रति लीटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज फिर गिरे तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 77.10 तो डीजल 71.93 रूपये प्रति लीटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
लगातार आ रही तेल के दामों में गिरावट के बाद शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.10 रूपये प्रति लीटर है यानि कल के मुकाबले 0.18 रूपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन
वहीं डीजल की कीमत 71.93 रूपये है यानि कल के मुकाबले 0.16 रूपये की गिरावट आई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 82.62 रुपये प्रति लीटर (0.18 रुपये की कमी) और 75.36 रुपये (0.17 रुपये की कमी) है।
विज्ञापन
बता दें कि 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है, जबकि इससे पहले तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। 25 दिनों में पेट्रोल के दाम 4 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम भी 3 रुपये से ज्यादा घट चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है।
विज्ञापन
Petrol and diesel prices in #Delhi today are Rs 77.10 per litre (decrease by Rs 0.18) and Rs 71.93 per litre (decrease by Rs 0.16), respectively. Petrol and diesel prices in #Mumbai are Rs 82.62 per litre (decrease by Rs 0.18) and Rs 75.36 (decrease by Rs 0.17), respectively. pic.twitter.com/NwSHOImWct
— ANI (@ANI) November 16, 2018