फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People's protest against China and CPEC in Gilgit-Baltistan

PoK में चीन-पाक CPEC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 30 Jul 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
People's protest against China and CPEC in Gilgit-Baltistan
सीपीईसी का विरोध करते लोग - फोटो : ANI
गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने चीन और उसके सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक सीपीईसी का जोरदार विरोध किया है। गिलगित बाल्टिस्तान कश्मीर का हिस्सा है और इसपर पाक जबरन कब्जा जमाए बैठा है। ये हिस्सा पीओके में आता है। चीन का सीपीईसी प्रोजेक्ट पीओके से होकर गुजरता है, इसीलिए भारत इसका विरोध कर रहा है। चीन पीओके में अवैध तरीके से निर्माण कार्यों में लगा हुआ है।
विज्ञापन


गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने चीन के प्रोजेक्ट का ये कहते हुए विरोध किया है कि सीपीईसी आर्थिक असमानता को बहुत बढ़ा देगा। इसके अलावा ये पर्यावरण पर बेहद बुरा असर डाल रहा है। लोगों का कहना है कि चीन अपने पैसों का इस्तेमाल कर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

 
सीपीईसी से भारत-पाक में तनाव बढ़ने की आशंका: यूएन रिपोर्ट

 
गौरतलब है कि चीन  करीब 50 अरब डॉलर की लागत से पाकिस्तान में इकानॉमिक कॉरिडोर बना रहा है, जिसके पूरा होने के बाद चीन की ग्वादर बंदरगाह पर सीधी पकड़ होगी और वो अरब सागर में हस्तक्षेप करने तक की हैसियत में आ जाएगा। इस रूट के माध्यम से चीन की मिडिल-ईस्ट और अफ्रीकी देशों तक सीधी पहुंच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed