फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People from all over the world stopped shaking hands with each other due to the fear of Corona

कोरोना के खौफ के बीच दुनिया के देशों में अभिवादन का तरीका बदला

Thu, 05 Mar 2020 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
People from all over the world stopped shaking hands with each other due to the fear of Corona

कोरोना वायरस के दुनियाभर के देशों में फैलने के बाद लोगों ने इससे बचाव के लिए अपने अभिवादन का तरीका बदल दिया है। इसमें सबसे आम तरीका हाथ मिलाने का है जिसे लोगों ने बंद कर दिया है कि या एक दूसरे से हाथ मिलाने में हिचक रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने वायरस के फैलते कहर के बीच लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

बीजिंग: पारंपरिक अभिवादन पर रोक

यहां जब दो लोग मिलते हैं तो एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ की मुट्ठी बंद करता है और दूसरे व्यक्ति के बाएं हाथ की हथेली को छूता है। वायरस के चलते इस परंपरा पर रोक लग गई है और लोगों को सिर्फ ‘हैलो’ करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


अमेरिका: खिलाड़ी ऑटोग्राफ नहीं देंगे

यहां लोग एक दूसरे से मिलते हैं तो गले लगते थे लेकिन अब हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया जा रहा है। नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने पेन, बॉल और जर्सी पर ऑटोग्राफ देना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस: गाल चूमने की परंपरा बंद

फ्रांस में लोग जब एक दूसरे से मिलते हैं तो एक दूसरे के गाल को चूमते हैं। कोरोना के कहर के बाद लोगों ने इसे बंद कर दिया है। डॉक्टरों का मानना है कि एक दूसरे की आंखों में देखना ही एक दूसरे के अभिवादन के लिए पर्याप्प्त है।


सिंगापुर: हाथ हिलाएं या कोहनी को मिलाएं

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर स्कूल ऑफ मेडिसिन ने लोगों से अपील की है कि वे एक हाथ हिलाते हुए एक दूसरे का अभिवादन करें। नमस्ते करें या फुल स्लीव शर्ट पहनी है तो कोहनी मिला सकते हैं। यहां हाथ मिलाने या सीने पर हृदय की ओर हाथ रखने की परंपर है।

न्यूजीलैंड: एक दूजे की नाक दबाने की परंपरा बंद

कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने यहां अभिवादन के तरीके ‘माओरी’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत दो मिलने वाले एक दूसरे की नाक दबाकर एक दूसरे का अभिवादन करते थे। इसके साथ ही किसी कार्यक्रम में लोग माओरी गीत गाकर एक दूसरे के प्रति अपना सम्मान दिखा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया: पीठ पर थपकी के साथ करें सम्मान

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि एक दूसरे को सम्मान देने के लिए पीठ पर थपकी दें। हाथ न मिलाएं। संभव हो तो इससे भी बचें तभी कोरोना वायरस को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है।

ब्राजील: पेय पदार्थ चिमारो पीने की सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने लोगों ने कैफीन युक्त दक्षिण अमेरिकी पेय पदार्थ चिमारो पीने को कहा है। इस पेय पदार्थ को पीने के लिए धातु से बना स्ट्रॉ इस्तेमाल होता है। इसका प्रयोग करेंगे तो एक दूसरे को चूमने की परंपरा बंद होगी।

स्पेन: वर्जिन मैरी की प्रतिमा को चूमना बंद

कोरोना के चलते स्पेन की सबसे चर्चित परंपरा के अनुसार वर्जिन मैरी की प्रतिमा को चूमना लोगों ने बंद कर दिया है। नेशनल हेल्थ का कहना है कि वायरस से खुद और दूसरों को बचाना है तो सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।

सऊदी अरब: नाक से नाक मिलाने की परंपररा बंद

कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या देख संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर ने अपने नागरिकों को नाक से नाक मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन न करने की सलाह दी है। यूएई सरकार ने लोगों को हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर एक दूसरे का अभिवादन करने की अपील की है।

ईरान: हाथ की जगह पैरों  को मिला रहे

हाथ मिलाने से बचने के बाद लोग अब यहां एक दूसरे का अभिवादन पैरों को आपस में छूकर स्वीकार कर रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें तीन दोस्तों ने अपना हाथ पॉकेट में रखा है और सभी एक दूसरे से अपने पैर को मिला रहे हैं।

रोमानिया: एक दूजे को फूल देकर करें सम्मान

यहां लोगों को एक दूसरे के प्रति सम्मान दर्ज कराने के लिए एक दूसरे के चेहरे को चूमने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने अपील की है कि लोग एक दूसरे को सम्मान देने के लिए सिर्फ फूल भेंट करें।

पोलैंड: शुद्ध जल में हाथ डुबाने से किया मना

यहां चर्च आने और जाने वाले लोगों को शुद्ध जल में हाथ डुबोने से मना किया गया है। यहां मिलने वाले ब्रेड को खाने की जगह केवल हाथ में रखना है। लोग एक दूसरे की रक्षा के लिए सावधानी बरतें इसके लिए अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed