{"_id":"5d6e80468ebc3e015f565876","slug":"pcc-general-secretaries-of-congress-given-conceptual-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पीसीसी महासचिवों को दिया गया वैचारिक प्रशिक्षण, के सी वेणुगोपाल ने किया संवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के पीसीसी महासचिवों को दिया गया वैचारिक प्रशिक्षण, के सी वेणुगोपाल ने किया संवाद
Tue, 03 Sep 2019 08:31 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यों की पार्टी इकाइयों के महासचिवों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्हें पार्टी की विचारधारा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी नेता सचिन राव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के महासचिवों से संवाद किया।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद एक नेता ने बताया, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश महासचिवों को हमारी पार्टी की विचारधारा के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। हमें यह भी बताया गया किस तरह से अपनी विचारधारा के बारे में लोगों को बताना है।’ उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के मुद्दों और वहां की पार्टी की स्थिति के बारे में भी बात हुई।
विज्ञापन