फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawar calls devendra Fadnavis to discuss Parbhani violence Beed sarpanch murder news in hindi

Maharashtra: शरद पवार ने की सीएम फडणवीस से बात; परभाणी हिंसा और सरपंच की हत्या मामले पर फोकस करने की अपील की

Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बताया कि उन्होंने फड़नवीस को दिल्ली में होने वाले 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (मराठी साहित्य सम्मेलन) में भी आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
Pawar calls devendra Fadnavis to discuss Parbhani violence Beed sarpanch murder news in hindi
शरद पवार ने की देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार ने परभाणी हिंसा और बीड में सरपंच की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। शनिवार को उन्होंने मारे गए संरपंच संतोष देशमुख से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से भी मुलाकात की, जिनकी परभणी में हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। शरद पवार ने रविवार को शहर के क-षि महाविद्यालय में भीमथड़ी यात्रा में भाग लिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के बीच में शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और परभाणी हिंसा और बीड में सरपंच की हत्या के मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया। सीएम फडणवीस ने शुक्रवार को परभाणी हिंसा और सरपंच की हत्या के मामले में न्यायिक जांच और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, "कल मैं जिन स्थानों पर गया, उसे लेकर मैंने मुख्यमंत्री से बात की। मैंने उन्हें बताया कि स्थिति गंभीर है और उन्हें इस पर ध्यान देने को कहा।" राकांपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्होंने फड़नवीस को दिल्ली में होने वाले 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (मराठी साहित्य सम्मेलन) में भी आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे घटी दोनों घटनाएं?
परभणी में हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए शख्स की हिरासत में मौत होने के बाद पिछले हफ्ते हिंसा भड़क गई। बता दें कि 10 दिसंबर को कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। अंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। नाराज भीड़ ने इलाके में कई जगह आगजनी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। परभाणी हिंसा के ठीक एक दिन पहले नौ दिसंबर को बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed