फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers will not face water shortage in trains during summer season, Railways has made these special prepar

Railways: गर्मी के सीजन में यात्रियों को ट्रेनों में नहीं होगी पानी किल्लत, रेलवे ने की ये खास तैयारियां

Thu, 17 Apr 2025 09:13 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 09:13 PM IST
सार

रेलवे की ओर से उठाए गए उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीप्तिमय दत्ता का कहना है कि, यात्रा के दौरान यात्रियों को पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए रेलवे गैर सरकारी संगठनों की मदद लेगा।

विज्ञापन
Passengers will not face water shortage in trains during summer season, Railways has made these special prepar
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की सीजन शुरु हो गया हैं। ऐसे में आम यात्रियों को ट्रेन में पानी की समस्या नहीं हो इसके देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरु कर दी है। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की समस्या से संबंधित मुद्दों की निगरानी के लिए टीम बनाने और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों और जिला अधिकारियों के साथ समन्वय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से उठाए गए उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीप्तिमय दत्ता का कहना है कि, यात्रा के दौरान यात्रियों को पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए रेलवे गैर सरकारी संगठनों की मदद लेगा। रेलवे मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर सभी यात्रियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय भी किया जा रहा है। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने सभी डिवीजनों को सलाह दी कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन के डिब्बों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रेन वाटरिंग स्टेशनों से कोई भी ट्रेन बिना पानी के या अपर्याप्त पानी के नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में जल भरने और जल से संबंधित मुद्दों की देखरेख सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की टीमें लगाने की सलाह दी है अधिकारियों को पंपों, पाइपिंग प्रणालियों जैसी जल प्रणालियों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और किसी आपात स्थिति में किसी भी चूक से निपटने के लिए जल स्रोतों की उपलब्धता की पहले से जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को जलापूर्ति (अगर जरूरी हो) के लिए राज्य सरकारों या जिला अधिकारियों के बीच उचित समन्वय करने को कहा है, ताकि यात्रियों को पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए स्टेशनों पर वाटर कूलर की व्यवस्था
रेलवे ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए गर्मी के मौसम के लिए वाटर कूलर तैयार किए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि, रेलवे गर्मी के मौसम में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करने के लिए कई कदम उठाता है। कई बार इस काम के लिए गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जाती है। पानी की व्यवस्था के अलावा, रेलवे जोन को अग्नि सुरक्षा ऑडिट, गर्मी के दौरान ट्रेनों और रेलवे परिसरों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए उपकरणों के रखरखाव सहित सभी अग्नि सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों के साथ-साथ रेलवे संपत्तियों की भी सुरक्षा हो सके। सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का पालन करने और ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed