फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा में बोले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा- जय श्री राम के नारे लगाओ, सब पाप धुलेंगे

Mon, 03 Feb 2020 03:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 03 Feb 2020 03:10 PM IST
खास बातें

  • जामिया और शाहीनबाग हिंसा, सीएए और एनआरसी की संसद में गूंज, विपक्ष का हंगामा
  • विपक्ष ने जामिया हिंसा पर पीएम मोदी से जवाब की मांग की, ओवैसी बोले- जामिया के छात्रों पर जुल्म हो रहा है
  • अनुराग ठाकुर को लेकर विपक्ष ने की नारेबाजी- गोली मारना बंद करो
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा
  • कोरोनावायरस पर भी चर्चा के लिए भाजपा सांसद ने नोटिस दिया

विज्ञापन
Parliament budget session live updates loksabha, rajyasabha, opposition, caa, nrc, npr, president
लोकसभा में हंगामा करते विपक्षी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:05 PM, 03-Feb-2020

यो राजीव फिरोज खान की नहीं मोदी की सरकार है

सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा की शाहीन बाग में क्या हो रहा है? वो सीएए का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मारने की बातें कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए। जिहाद चाहिए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहां के लोग कश्मीर और असम को देश से अलग करने की बात कर रहे हैं। मैं देश को बताना चाहता हूं कि ये राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है। ये मोदी की सरकार है। हम सीएए वापस नहीं लेंगे। उन्होंने वहां मौजूद सांसदों से जय श्री राम के नारे लगाने को भी कहा।
02:30 PM, 03-Feb-2020

दिल्ली में फायरिंग पर गृह राज्यमंत्री बोले- सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार रात गोलीबारी की घटना पर कहा कि ये चीजें नहीं होनी चाहिए। हथियार रखने और ऐसी हरकत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए, सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। 
 
विज्ञापन
02:12 PM, 03-Feb-2020
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
 
01:43 PM, 03-Feb-2020
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की। जिसपर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
 

 
12:37 PM, 03-Feb-2020

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने लगाए संविधान को बचाओ के नारे

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'देश के आम लोग संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वह संविधान को पकड़कर विरोध कर रहे हैं और राष्ट्रीय गान गा रहे हैं लेकिन उनपर गोलियां चलाई जा रही हैं। बेदर्दी से भारत के लोगों को मारा जा रहा है।' वहीं लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने 'संविधान को बचाओ, हमारे भारत को बचाओ। नो टू सीएए' के नारे लगाए।
 
 
12:08 PM, 03-Feb-2020

हम जामिया के बच्चों के साथ हैं: ओवैसी

लोकसभा में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम जामिया के बच्चों के साथ हैं। ये हुकुमत बच्चों पर जुल्म कर रही है। ये जानते हैं कि एक बच्चे की आंख चली गई, बेटियों को मार रहे हैं, शर्म नहीं है इनको बच्चों को मार रहे हैं गोलियां मार रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 03-Feb-2020

लोकसभा 1.30 बजे तक स्थगित

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शाहीन बाग में हुई फायरिग का मुद्दा उठाया और कहा कि मैं शाहीन और जामिया के छात्रों के साथ हूं। विपक्ष के नेता लोकसभा में लगातार सीएए का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि इस मुद्दे पर रात के 12 बजे तक पहले ही चर्चा हो चुकी है। हंगामे की बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1:30 बजे तक स्थगित।
12:07 PM, 03-Feb-2020

राज्यसभा में हंगामा, 2 बजे तक स्थगित

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा उठाने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित । कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि क्या 267 रूल की इजाजत नहीं दी जा सकती? पूरा देश दो महीनों से सड़कों पर है। 
11:41 AM, 03-Feb-2020

राज्यसभा स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। 
11:39 AM, 03-Feb-2020

विपक्ष ने लगाए अनुराग ठाकुर शर्म करो के नारे

लोकसभा में जैसे ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एक सवाल का जवाब देने के लिए उठे तो विपक्ष ने गोलीा मारना बंद करो, अनुराग ठाकपर शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाकर हूंटिंग की। दरअसल 27 जनवरी को दिल्ली की एक रैली में ठाकुर ने कहा था कि देश के गद्दारों को गोली मारो। इसे लेकर ही विपक्ष संसद में हंगामा कर रहा है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed