{"_id":"6ad725d34b2f5ef2cc097f55","slug":"west-bengal-cm-suvendu-adhikari-meets-stampede-victims-family-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता भगदड़: पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता भगदड़: पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा
Tue, 20 Oct 2026 02:39 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन मौर्या
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:39 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान में कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान में उस महिला और उसके बेटे के परिवार से मुलाकात की, जिनकी कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में मौत हो गई थी। मुलाकात के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उनके दौरे को देखते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने तोगोर बेज (37) और संदीप बेज (14) के परिवार वालों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्वी बर्धमान जिले के माधवदीघी इलाके में स्थित उनके घर पर परिजनों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे पास आपको सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं, और न ही मेरे पास उन्हें वापस लाने की शक्ति है जो हमें छोड़कर चले गए हैं। मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं आपको 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे रहा हूंं।' सीएम हुगली जिले के आरामबाग में पियाली प्रमाणिक के घर भी जाने वाले हैं, जिनकी मौत भी कोलकाता दुर्गा पूजा की भगदड़ में हो गई थी। प्रमाणिक, तोगोर की रिश्तेदार (ननद/भाभी) थीं।
ये भी पढ़ें: हादसे से सबक?: भगदड़ के बाद शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता में पांच प्रमुख पूजा पंडालों में डॉक्टर तैनात
विज्ञापन
बता दें कि कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम शुभेंदु ने मुआवजे की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने 13 पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। हादसे के बाद सीएम ने पूरे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। इस दौरान मृतक परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और 1 सदस्य को नौकरी देने साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का एलान किया था।
स्वास्थ्य विभाग ने आदेश में क्या कहा?
भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में डॉक्टरों को तैनात करने का फैसला किया है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। विभाग ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा छुट्टी पर चल रहे आईएएस अधिकारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक, शाम पांच बजे से सुबह छह बजे के बीच इन पांचों पंडालों में मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर रैंक के डॉक्टरों की टीमें तैनात रहेंगी।
ये भी पढ़ें: वीबी-जी राम जी: मनरेगा की नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी कांग्रेस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
किस अस्पताल को कहां मिली जिम्मेदारी?
आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ताला प्रत्यय पूजा पंडाल में तैनात रहेगी, नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों को पास के संतोष मित्रा स्क्वायर में तैनात किया जाएगा। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता की टीमें मशहूर कॉलेज स्क्वायर दुर्गा पूजा को संभालेंगी, एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर चेतला अग्रानी पंडाल में और नेशनल मेडिकल कॉलेज की टीमें एकडालिया एवरग्रीन में तैनात रहेंगे। बता दें कि शनिवार को बारिश के बीच भीड़ बढ़ने के कारण उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।