फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents could not attend marriage due to lockdown, Pune police got Bride and groom married

लॉकडाउन: शादी में शामिल नहीं हो पाए माता-पिता, पुणे पुलिस ने निभाई परिजनों की भूमिका

Sun, 03 May 2020 02:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Parents could not attend marriage due to lockdown, Pune police got Bride and groom married
पुणे पुलिस ने निभाई परिजनों की भूमिका - फोटो : ANI

लॉकडाउन की वजह से देशभर में हजारों शादियां टल चुकी हैं। लेकिन, महाराष्ट्र के पुणे शहर में लॉकडाउन के बीच 2 मई को एक अनोखी शादी भी हुई। इसमें स्थानीय पुलिस के जवान न सिर्फ बाराती बने, बल्कि एक पुलिस अफसर ने लड़की का कन्यादान भी किया। दरअसल, लड़के और लड़की के पिता दोनों सेना में हैं और दोनों लॉकडाउन की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


पुणे में रहने वाले आईटी इंजीनियर आदित्य सिंह बिष्ट और पुणे की डॉक्टर नेहा कुशवाहा ने शनिवार को शादी कर ली। लड़के के पिता देवेंद्र सिंह सेना में कर्नल हैं और उनकी पोस्टिंग देहरादून में है। जबकि लड़की के पिता अरविंद सिंह कुशवाहा सेना में एक डॉक्टर हैं। वह नागपुर में सेना के मेडिकल कालेज में प्राचार्य के तौर पर कार्यरत हैं। लॉकडाउन के कारण दोनों तरफ के माता-पिता शादी में शामिल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


 
शादी के बाद दूल्हे आदित्य ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से माता-पिता के शादी में शामिल न हो पाने पर पुणे पुलिस ने शादी की सारी रस्में निभाईं। डीसीपी और कमिश्नर से अनुमति लेने से लेकर शादी की सारी तैयारियां तक इंस्पेक्टर प्रकाश ने कीं। दूल्हे ने आगे कहा कि कन्यादान भी पुलिस ने ही किया। आज इनकी वजह से हमारी शादी हुई, मैं इनका धन्यवाद देना चाहूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed