राजस्थान: चुपके से कोई काट ले जाता है लड़कियों के बाल, पुलिस के पास कोई सुराग नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में इन दिनों ऐसी घटनाएं घट रही हैं जो बच्चों के साथ-साथ उनके माता पिता को भी डरा रही है। लगभग दो हफ्तों से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और आसपास के इलाके में जिला प्रशासन और पुलिस मामले को हल करने में लगे हैं।
लोगों की शिकायत है कि कोई महिलाओं और लड़कियों के बाल काट कर ले जा रहा है। इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। एक अफवाह की तरह शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे अर्ध सत्य में तबदील होता जा रहा है। बाल काटने वाले भूट का मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाबूराम मेघवाल ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि कुछ दिनों पहले मेरी 13 साल की बेटी रात में सो रही थी, किसी ने उसके बाल काट लिए। हमें इस बात की जानकारी तब हुई जब वह उठी और रोने लगी। मेघवाल जोधपुर के फलोदी जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अखबारों और व्हाट्सऐप के मैजेस के जरीए इस मामले के बारे में पहले से जानकारी थी।
सब सो रहे थे, कोई काट ले गया लड़की के बाल
मेघवाल का कहना है कि हमें लगता है इस घटना के पीछे किसी प्रेत का हाथ है। क्योंकि रात के जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घर में कोई नहीं था।
वहीं ताराचंद लखन का कहना है कि जिस वक्त उनकी 14 साल की बेटी के बाल किसी ने काटे वह सब नशे में थे। लखन ने बताया कि हम सभी घरवाले एक साथ टीवी देख रहे थे, अचानक कूलर से कुछ स्मेल आने लगी और हम सभी को नींद आ गई। इस घटना के बाद हम इतना डर गए थे कि मैं दो दिन ऑफिस नहीं जा सका। इस पूरे मामले में हमने पूजा कराने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक अबतक ऐसे 12 घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं का आरोप है कि कोई उनके बाल काट कर ले जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दो मामले पुरुषों के बाल काटे जाने के भी थे, लेकिन जांच में पता चला कि उन्होंने खुद ही अपने बाल काटे थे।