कूटनीतिक जीत: कुलभूषण जाधव के मित्र अरविंद बोले- दबाव की रणनीति काम आई, वह जल्द हमारे बीच होंगे
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को न्याय का अवसर मिल सकता है। वह अब अपनी सजा के खिलाफ पाकिस्तान की उच्च अदालतों में अपील कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मित्र अरविंद सिंह ने अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि हमारी कूटनीतिक जीत हुई है। पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने कानूनी प्रावधान किया है। इसके जरिए जाधव उन्हें सुनाई गई सजा को पाकिस्तान की उच्च अदालतों में चुनौती दे सकते हैं।
बता दें, भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पिछले कई सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उन्हें पाकिस्तान में विद्रोह भड़काने व जासूसी के आरोपों में फांसी की सजा सुनाई गई है। जाधव को मुक्त कराने को लेकर भारत सरकार आईसीजे में केस लगा चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान सरकार को निर्देश दिया था कि वह जाधव को न्यायिक सुनवाई का अवसर व राजनयिक संपर्क का मौका दे।
Mumbai | This is very good news. It's our diplomatic win. Under int'l pressure, following the ICJ verdict, Pakistan passed a bill in national assembly that allows Kulbhushan Jadhav to appeal in High Courts. It's win for India & countrymen: Kulbhushan Jadhav's friend Arvind Singh pic.twitter.com/TRYfrdqmTn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 11, 2021
जाधव के मित्र अरविंद सिंह ने मुंबई में कहा कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पारित किया है, इसके जरिए जाधव को अपनी सजा के खिलाफ वहां की उच्च अदालतों में अपील का मौका मिलेगा। यह भारत व देश की जनता की जीत है।
अरविंद सिंह ने उम्मीद जताई कि अब मामले में तेजी से प्रगति होगी और जाधव को हम जल्द हमारे बीच देख पाएंगे। सरकार जाधव को वापस लाने के लिए राजनयिक चैनलों के माध्यम से और अंतरराष्ट्रीय दबाव के जरिए प्रयास कर रही है।