फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan is prepared to deal with every response

पाकिस्तान की हर प्रतिक्रिया से निपटने की तैयारी

Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM IST
शशिधर पाठक
शशिधर पाठक Updated Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is prepared to deal with every response
भारतीय सेना - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किए वादे को बेहद सुनियोजित तरीके से निभाने के बाद सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने पाकिस्तान की हर प्रतिक्रिया से निबटने की तैयारी शुरू कर दी है। सेना डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को सही साबित करने की भी तैयारी कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सैन्य कमांडो कार्रवाई के कुछ फुटेज भी जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा उच्च स्तर पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया के मद्देनजर भी एहतियात बरते जा रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान की प्रतिक्रिया संभव
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में इसके बाबत बाकायदा चर्चा हुई है। इस बैठक में सेनाध्यक्ष और डीजीएमओ लेफ्टिेनेंट जनरल रणवीर सिंह मौजूद और वायुसेना तथा नौसेना के प्रमुख थे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की और इसमें गृहमंत्री, वित्तमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे। समझा जा रहा है कि डीजीएमओ ने बैठक में सेना के स्पेशल आपरेशन का विवरण दिया और इसमें पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन

 


 

पंजाब में बाघा पर बीटिंग रीट्रीट कार्यक्रम रद्द

Pakistan is prepared to deal with every response
इंडियन आर्मी - फोटो : Self

सैन्य सूत्रों के अनुसार भारतीय सुरक्षा बल हर स्थिति का सामना करने में सक्षम हैं। इस क्रम में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर पंजाब से लगती सीमा पर 10 किमी के दायरे के गांव खाली कराए जाने की सूचना है। इसी तरह से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी बाशिंदों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा चुका है। जम्मू-कश्मीर सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन, आतंकियों की घुसपैठ आदि को बढ़ावा दे सकता है। इस दौरान, तोप, मोर्टार, रॉकेट लांचर के प्रयोग की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

पंजाब में बाघा पर बीटिंग रीट्रीट कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती बढ़ाई जा रही है। वायुसेना, नौसेना तथा तटरक्षक बलों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारतीय कमांडो कार्रवाई के बाद राजस्थान से पंजाब तक की सीमा पर किसी सश कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। इसलिए  बीएसएफ और अर्ध सैनिक बलों को निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।


 

घातक थी सैन्य कमांडो कार्रवाई

Pakistan is prepared to deal with every response
Indian Army - फोटो : File Photo

घातक थी सैन्य कमांडो कार्रवाई
सैन्य सूत्र बताते हैं कि सेना के विशेष कमांडो की कार्रवाई काफी घातक थी। इसने पाकिस्तान की सेना और आतंकी दोनों को नुकसान पहुंचाया है। बताते हैं लांचिग पैड पर सैन्य कमांडो को ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकाप्टर का प्रयोग किया गया था। इसके माध्यम से सैन्य पैरा कमांडो नियंत्रण रेखा के पास ले जाए गए और इसके बाद उन्होंने 2-3 किमी भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक (स्पेशल आपरेशन)को अंजाम दिया। 

ऐसी सूचना है कि इस प्रयास में दो भारतीय सैनिक घायल भी हुए हैं और इनका इलाज चल रहा है। सेना मुख्यालय के सूत्र इस बारे में केवल इतना बताते हैं कि बुधवार रात 12.00 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 4.30 बजे के बीच सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। इसमें आतंकियों की सुरक्षा में आगे आए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकियों के 6-7 शिविर तबाह हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस दौरान करीब तीन दर्जन आतंकी मारे गए हैं।

सेना के पास हैं पक्के सबूत
सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान भले ही सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना का झूठ करार दे, लेकिन भारतीय सेना के पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। सैन्य सूत्रों का कहना है कि हेलीकाप्टर से कमांडो दस्ते का उतरना, एलओसी पार करना और वहां सैन्य स्ट्राइक आपरेशन को अंजाम देना सबकुछ रिकार्ड में है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि भारतीय सैन्य दस्ते ने जो कार्रवाई की है, उसकी असलियत पाकिस्तान जानता है और भारतीय सेना की क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed