फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan cancel leave of pak rangers after uri attack

शरीफ को पलटवार का डर, आर्मी चीफ से की बात, पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द

Wed, 21 Sep 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
pakistan cancel leave of pak rangers after uri attack
उड़ी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान बेचैन है। अमेरिका गए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने वहीं से पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहील शरीफ से बात की है।भारतीय मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारतीय सेना लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर ऑपरेशन चलाना चाहती है।
विज्ञापन

इसके बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने उत्तरी इलाकों में उड़ाने बंद कर दी थीं। उधर पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाज शरीफ यूनाइटेड असेंबली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि शरीफ यूण्न असेंबली में कश्मीर का मसला उठा सकते हैं।
विज्ञापन

हरकत में आया सहमा पाकिस्तान 

pakistan cancel leave of pak rangers after uri attack

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने पाक आर्मी चीफ से वार्ता कर एलओसी पर तैनात पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुता‌बिक भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लाहौर स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय ने कश्मीर में उड़ी हमले के बाद पाक रेंजर्स की छुट्टियों पर रोक लगाई है।

पाक रेंजर्स भारतीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर और पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात हैं। भारतीय सेना के खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि छुट्टियों पर रोक लगाने के अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स की संख्‍या भी बढ़ा दी गई है। यही नहीं सीमा पर पाक ने अपने खाली पोस्ट पर भी तत्काल तैनाती कर दी है। 

भारतीय सेना हुई अलर्ट

pakistan cancel leave of pak rangers after uri attack

सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स के वरष्ठि अधिकारियों के अलावा विंग कमांडर्स को भी अपने-अपने इलाके में तत्काल पोजीशन लेने के लिए पाक सेना ने निर्देश जारी किए हैं।

उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से किसी भी जवाबी हमले की आंशका को लेकर पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। कश्मीर में उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा ऑपरेशन प्लान कर रही है।

माना जा रहा है कि भारतीय सेना के कड़े रूख के बाद पाकिस्तान सहम गया है।वहीं भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की आंशका को देखते हुए सीमा पर तैनात बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर भारतीय सेना सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed