पाक की फिर हुई बेइज्जती, UN ने कहा- भारतीय सेना ने नहीं की उनके वाहन पर फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार ऐसी हरकतों की कोशिश कर रहा है जिससे वो भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने बेईज्जत कर सके, लेकिन उसकी कोई कोशिश कामयाब नहीं हो रही है। एक बार फिर यूएन में उसके झूठ से नकाब उठ गया है।
पाक सेना का वो वादा अब यूएन में झूठा करार दिया गया है जिसमें कहा गया है जिसमें कहा गया था कि एलओसी के दौरे के वक्त संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक दल के दो अधिकारी भारतीय हमले के शिकार हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने पाक के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।
यूएन के महासचिव एंटोनियो गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूएन मिलिट्री आॉब्जर्वर्स का ग्रुप इन इंडिया और पाकिस्तान पर हमले का कोई सबूत मौजूद नही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के एस्कॉर्ट्स के साथ UNMOGIP के पर्यवेक्षकों ने भी गोली की आवाज सुनी थी, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पर्यवेक्षक दल को निशाना बनाया गया था। यूएन का कोई पर्यवेक्षक घायल नहीं हुआ है। 17 मई को पाकिस्तान ने पर्यवेक्षकों पर हमले की शिकायत दर्ज कराई थी।
पाक सेना का दावा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किया
पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को दावा किया है कि भारत ने नियंत्रण रेखा पर संयुक्त राष्ट्र के वाहन में सवार पर्यवेक्षकों पर हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र का दल नियंत्रण रेखा के निरीक्षण के लिए गया था। एक बयान जारी कर इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा, वाहन में भारत और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र का सैन्य पर्यवेक्षक दल के सदस्य सवार थे।
आईएसपीआर का कहना है कि दोनों अधिकारी नियंत्रण रेखा पर हालात का जायजा लेने आए थे। पाक सैन्य मीडिया इकाई के मुताबिक उनका वाहन संयुक्त राष्ट्र के ध्वज के साथ चल रहा था। हालांकि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं।
हमले के बाद दोनों वाहन से नीचे उतर आए और बाद में वहां से चले गए। 17 मई को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।