{"_id":"591bd4e34f1c1bfc71f238ee","slug":"united-nations-gives-report-on-india-s-gdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN ने बढ़ाई भारत की चिंता, रिपोर्ट में घटाई जीडीपी की दर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
UN ने बढ़ाई भारत की चिंता, रिपोर्ट में घटाई जीडीपी की दर
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 17 May 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ भारत दुनिया की नजर में बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में ऊभर रहा है, पर यूएन की एक रिपोर्ट ने अलग ही बात सामने रख दी है। यूएन ने भारती की जीडीपी दर के घटने का अनुमान जताया है जिसके बाद भारत की चिंता बढ़ गई है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की विकास दर घटी है और कहा कि ये धीमी गति से आगे बढ़ रही है। बताया जा है कि भारतीय बैंकों के खराब प्रदर्शन और नोटबंदी को इसके कारण हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के बैंकों की बैलेंस शीट पर कर्जों के चलते दबाव बना हुआ है। हालांकि, यूएन ने भारत के लिए अच्छी खबर भी दी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक भारत 2018 तक 8 जीडीपी के स्तर को छू लेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत 0.3 फीसदी की बढ़त से 7.9 के स्तर को छू लेगा।
विज्ञापन
बता दें कि यूएन ने भारत की विकास दर का स्तर 7.3 कर दिया है, जबकि अर्थशास्त्रियों ने माना था कि भारत 2017 में 7.7 तक पहुंच जाएगा। बैंकों के खराब प्रदर्शन का सीधा असर निवेश पर पड़ेगा। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भले ही नोटबंदी के दिक्कते आईं हो, लेकिन मुद्रा नीति में पकड़ और घरेलू सुधार भारत के आर्थिक हालातों को मजबूत बनाते हैं। लेकिन आर्थिक विकास को पटरी पर बनाए रखने के लिए सरकार को बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र की बैलेंस शीट सुधारनी होगी।
विज्ञापन