{"_id":"639172c86f9dc641e6293332","slug":"pak-rangers-capture-bsf-jawan-crossed-ib-inadvertently-handing-over-awaited","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF Jawan Captured: गलती से सीमा पार कर गए बीएसएफ जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, वापसी का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF Jawan Captured: गलती से सीमा पार कर गए बीएसएफ जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, वापसी का इंतजार
Thu, 08 Dec 2022 10:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:45 AM IST
सार
पंजाब के सीमावर्ती अबोहर सेक्टर में ऐसी यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह एक दिसंबर को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर जीरो लाइन चेकिंग के दौरान बीएसएफ का एक जवान दूसरी तरफ चला गया था। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया। वह गलती से पंजाब सेक्टर में सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि उसकी वापस सौंपे जाने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब के सीमावर्ती अबोहर सेक्टर में ऐसी यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह एक दिसंबर को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर जीरो लाइन चेकिंग के दौरान बीएसएफ का एक जवान दूसरी तरफ चला गया था। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के गलती से सीमा पार कर जाने के ताजा मामले में अधिकारियों ने कहा कि वह बुधवार को घने कोहरे व कमजोर दृश्यता के कारण उधर चला गया। पाकिस्तानी सीमा में जाने पर जवान को पाक सीमा सुरक्षा बल यानी पाक रेंजर्स के जवानों ने पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे पुन: भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।
विज्ञापन