फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padmashree Ramaiah tree man who planted one crore saplings in Telangana, passes away, CM Reddy expressed grief

Telangana: तेलंगाना में एक करोड़ पौधे लगाने वाले वृक्ष पुरुष पद्मश्री रामैया का निधन, CM रेड्डी ने जताया शोक

Sat, 12 Apr 2025 12:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Sat, 12 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

दरिपल्ली रामैया को खम्मम जिले में हरित योद्धा, चेट्टू (वृक्ष) रामैया या वनजीवी के नाम से जाना जाता है। कई दशकों में एक करोड़ पौधे लगाने पर रामैया को 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  87 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Padmashree Ramaiah tree man who planted one crore saplings in Telangana, passes away, CM Reddy expressed grief
सीएम रेवंत रेड्डी के साथ वृक्ष पुरुष दरिपल्ली रामैया। - फोटो : एक्स/@revanth_anumula

विस्तार

तेलंगाना में एक करोड़ पौधे लगाने वाले वृक्ष पुरुष पद्मश्री दरिपल्ली रामैया नहीं रहे। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएम रेवंत रेड्डी ने पर्यावरण संरक्षण प्रहरी और वनजीवी रामैया के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तेलंगाना के खम्मम जिले के रेड्डीपल्ली गांव स्थित अपने घर में रामैया को दिल का दौरा पड़ा। दरिपल्ली रामैया को खम्मम जिले में हरित योद्धा, चेट्टू (वृक्ष) रामैया या वनजीवी के नाम से जाना जाता है। कई दशकों में एक करोड़ पौधे लगाने पर रामैया को 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीडीपी-YSRCP की जंग; मेयर के खिलाफ विश्वास मत को लेकर श्रीलंका-मलयेशिया क्यों भेजे गए पार्षद?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दरिपल्ली रामैया का दृढ़ विश्वास था कि प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। रामैया ने एक व्यक्ति के रूप में पौधरोपण की शुरुआत की और पूरे समाज को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार विजेता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करके युवाओं को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने भी रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। किशन रेड्डी ने कहा कि रामैया ने अपने जीवनकाल में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए और प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा तथा संवर्धन में वे अग्रणी रहे। संजय कुमार ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित हरित योद्धा का निधन तेलंगाना और प्रकृति के लिए क्षति है।

ये भी पढ़ें : फिर विवादों में टीटीडी, गोशाला में तीन महीने में 100 गायों की मौत का दावा; ट्रस्ट ने किया खंड

केसीआर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मामले में रमैया का जीवन भावी पीढ़ियों के लिए आदर्श है। रामैया को 1995 में सेवा पुरस्कार, 2005 में वनमित्र पुरस्कार और 2015 में राष्ट्रीय नवाचार और उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान पुरस्कार भी मिला। वे पिछले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रमुख कार्यक्रम तेलंगाना कु हरिहा हरम से जुड़े थे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed