फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati: Former TTD Chairman Bhumana Karunakar Claims Over past 3 months 100 native cows have died

Tirupati Row: फिर विवादों में टीटीडी, गोशाला में तीन महीने में 100 गायों की मौत का दावा; ट्रस्ट ने किया खंडन

Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

बीते साल प्रसादम को लेकर हुए विवाद की वजह से पूरे देश में नाराजगी थी। केंद्र सरकार ने भी आंध्र प्रदेश सरकार से तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हुए विवाद पर रिपोर्ट मांगी थी। तब प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीटीडी ने दावा किया था कि घी में 'लार्ड' (जानवर की चर्बी) और अन्य अशुद्धियां पाई गई हैं।

विज्ञापन
Tirupati: Former TTD Chairman Bhumana Karunakar Claims Over past 3 months 100 native cows have died
भूमना करुणाकर रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। इस बार टीटीडी की ओर से प्रबंधित गोशाला में गायों की जान जाने का दावा किया गया है। हालांकि, टीटीडी की ओर से ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया गया है। इस बीच टीटीडी के भूतपूर्व अध्यक्ष भूमना करुणाकर रेड्डी ने आरोप लगाया कि टीटीडी द्वारा प्रबंधित गोशाला में एक भयानक घटना घटी है। पिछले तीन महीनों में 100 देशी गायों की मौत हो चुकी है। बिना कोई उचित कारण बताए टीटीडी अधिकारी झूठा दावा कर रहे हैं कि कोई मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'माताओं से भी अधिक पूजनीय गायों की दुर्दशा देखकर बहुत दुख होता है, जो कुप्रबंधन का शिकार हो रही हैं। मैंने उचित देखरेख के अभाव में हुई मौतों की विशेष जांच की मांग की है। वर्तमान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने व्यापक रूप से प्रचार किया कि तिरुमाला की स्थिति खराब हो रही है और उसे ठीक करने की आवश्यकता है। हालांकि, पिछले 10 महीनों में कई घटनाएं घट चुकी हैं। मुझे आश्चर्य है कि इस मुद्दे पर मेरे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के तुरंत बाद टीटीडी ने एक बयान जारी कर गायों की किसी भी मौत से इनकार कर दिया।'
विज्ञापन


वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करता है टीटीडी 
तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) करता है। इससे पहले तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर जमकर विवाद हुआ था। बाद में मंदिर प्रशासन ने कहा था कि प्रसाद की पवित्रता बहाल कर ली गई है। टीटीडी ने बयान जारी कर बताया था कि अब प्रसाद पूरी तरह से पवित्र और बेदाग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया था खुलासा
बीते साल अगस्त-सितंबर में मंदिर प्रबंधन संस्था ने खुलासा किया था कि गुणवत्ता के लिए जांचे गए नमूनों से पता चला कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का पता चला है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी यह दावा किया था। इसे लेकर पूरे देश में नाराजगी देखी गई थी। आरोपों के बाद बैकफुट पर दिख रही वाईएसआरसीपी पार्टी ने टीडीपी की मौजूदा सरकार पर ही आरोप लगाए थे और इसे टीडीपी की भटकाने वाली राजनीति करार दिया था। वाईएसआरसीपी ने सीएम के आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed