फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pack of stray dogs attacks bengaluru residents

सुबह की सैर पर निकली महिला के साथ हुआ खौफनाक हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

Thu, 17 Aug 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
pack of stray dogs attacks bengaluru residents
कुत्तों का आतंक

बंगलूरू में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों का एक झुंड सुबह-सुबह एमएस रमइया कॉलेज के पास से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देता है। हाल में ही कुत्तों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। बंगलूरू में एमएस रमइया कॉलेज के पड़ोस में कुत्तों के इस आतंक की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कुत्तों ने महिला को खदेड़कर अपना शिकार बनाया। महिला सुबह के वक्त टहल निकली थी कि अचानक लगभग 10 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया और उसे नीचे गिरा दिया। उनमें से एक कुत्ते ने महिला के पैर में काट भी लिया। 
विज्ञापन


महिला पर हमले के कुछ देर बाद ही कुत्तों ने वहां से गुजर रहे एक युवक को भी अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि युवक उस वक्त ऑफिस जा रहा था जब कुत्तों ने उसपर हमला किया। इलाके में लगभग दस कुत्ते मौजूद हैं जो वहां से गुजरने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इस बात की कई बार शिकायत की लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कदल नहीं उठाया गया। वहीं बंगलूरू के मेयर का कहना है कि कोई कार्रवाई नहीं करने के पीछे कोर्ट का आदेश है। कोर्ट ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार कुत्तों को न तो पकड़ा जा सकता है और नहीं उन्हें मारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed