फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   owner of the coffee plantation made 16 laborers captive On non-payment of loan in Karnataka

Karnataka: कर्ज नहीं चुकाने पर मालिक ने 16 मजदूरों को बनाया बंदी, मारपीट में गर्भवती पीड़िता ने खोया बच्चा

Wed, 12 Oct 2022 11:06 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 12 Oct 2022 11:06 AM IST
सार

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जगदीश गौड़ा और उसके बेटे ने उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया। बंदी बनाए गए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। आरोप है कि बागान मालिक द्वारा मारपीट के दौरान गर्भवती महिला ने अपना बच्चा खो दिया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
owner of the coffee plantation made 16 laborers captive On non-payment of loan in Karnataka
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में मजदूरों को बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के चिक्कमगलुरु में एक कॉफी बागान के मालिक ने दलित समुदाय के मजदूरी करने वाले 16 लोगों को काफी दिनों से बंदी बनाकर रखा हुआ था। इतना ही नहीं बागान मालिक और उसका बेटा बंदी बनाए गए लोगों के साथ मारपीट भी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जगदीश गौड़ा है और वह भाजपा का समर्थक बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कॉफी एस्टेट के मालिक जगदीश गौड़ा और उनके बेटे तिलक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिन्होंने कथित तौर पर 14 महिला दलित मजदूरों को हुनसेहल्ली गांव में एक वित्तीय मुद्दे पर घर में नजरबंद रखा था। गौड़ा ने गर्भवती महिला से मारपीट भी की।
विज्ञापन


पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जगदीश गौड़ा और उसके बेटे ने उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया। बंदी बनाए गए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। आरोप है कि बागान मालिक द्वारा मारपीट के दौरान गर्भवती महिला ने अपना बच्चा खो दिया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बागान मालिक जगदीश गौड़ा और उसके बेटे तिलक गौड़ा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर दलित मजदूरों को 15 दिनों तक बंदी बनाए रखा। पूछताछ में सामने आया है कि बागान मालिक के नौ लाख रुपये मजदूरों पर बकाया थे, जो वे चुका नहीं रहे थे। इसी के कारण बागान मालिक ने उन लोगों को बंदी बना लिया था। 


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आठ अक्तूबर को इस मामले में कुछ लोगों ने बालेहोन्नूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जगदीश गौड़ा उनके रिश्तेदारों को प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने उस दिन शिकायत वापस ले ली। इसके अगले दिन गर्भवती पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक नई शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले का एसपी ने भी संज्ञान लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच भी की गई थी। 

वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद राज्य भाजपा इकाई ने बयान जारी कर आरोपी से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed