फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over Rs 48 crore in cash and 37 kg gold seized in Telangana Big News in Hindi

Telangana Election: चुनाव के बीच 37 किलो सोना और 48 करोड़ की नकदी जब्त

Sun, 15 Oct 2023 06:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 06:11 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर 48.33 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 37.4 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। 

विज्ञापन
Over Rs 48 crore in cash and 37 kg gold seized in Telangana Big News in Hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नौ अक्तूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर 48.33 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 37.4 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। 

विज्ञापन


सीईओ कार्यालय द्वारा जारी किया गये एक बयान के अनुसार, नकदी और सोने के अलावा, अधिकारियों ने 365 किलोग्राम चांदी और 42.203 कैरेट हीरे, जिनकी कीमत 17.50 करोड़ रुपये है और 4.72 करोड़ रुपये की शराब, 2.49 करोड़ रुपये का गांजा और 1.91 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं/मुफ्त चीजें जब्त कीं। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि 9 अक्तूबर से शनिवार सुबह तक, कुल संचयी जब्ती का मूल्य लगभग 75 करोड़ रुपये है। पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध धन, ड्रग्स, शराब, मुफ्त और अन्य प्रलोभनों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रवर्तन प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआईसी से जुड़े 24,849 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अगस्त महीने में 19.42 लाख नए सदस्यों को जोड़ा है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। ईएसआईसी के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा छत्र के तहत लाए गए। 

इस तरह इस योजना के दायरे में अधिक कर्मचारी आए। आंकड़ों से पता चला कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं। 19.42 लाख नए सदस्यों में से 9.22 लाख कर्मचारी 25 वर्ष आयु वर्ग के थे, जो कुल कर्मचारियों का 47.48 फीसदी है। 

अगस्त में नई जुड़ी महिला कर्मचारियों की संख्या 3.73 लाख रही। आंकड़ों से पता चलता है कि उपरोक्त महीने में ईएसआई योजना के तहत 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी पंजीकृत किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा रहा है।

एनआईए ने 12 के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में 2019 मुठभेड़ में हुई तिरिया मुठभेड़ के 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है। मुठभेड़ में छह माओवादी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। 

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए को जांच से पता चला है कि संजू, लक्ष्मण नाग, दशरी कवासी, दुबासी शंकर, जलीमुरी श्रीनु बाबू, विजयलक्ष्मी, रमेश कुंजामी सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में माओवादी आतंकियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची थी। 

नक्सली गतिविधि में पूरक आरोपपत्र दायर
एनआईए ने शनिवार को बताया कि बिहार में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया गया है। एजेंसी के अधिकारी ने बताया, रूपेश कुमार सिंह उर्फ रमन उर्फ पत्रकार के खिलाफ आईपीसी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। 

मामला प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों और नेताओं की तरफ से लेवी वसूली, कैडर भर्ती और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित है। यह पूरक आरोपपत्र बिहार के समहुता गांव में उमेश चौधरी के आवास पर रोहतास पुलिस की छापे के संदर्भ में दायर किया गया है। 

महाराष्ट्र सरकार को 10 दिन में आरक्षण लागू करने की दी चेतावनी
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर शिवबा संगठन के संस्थापक मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने शनिवार को चेताया दी कि अगर 24 अक्तूबर तक सरकार नौकरियों और शिक्षा में कोटा देने में विफल रहती है तो वह अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।

मनोज जरांगे पाटिल ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा सम्मेलन कर सरकार को अपनी ताकत दिखाई। साथ ही उन्होंने मांग की कि राज्यभर के मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाए। 
 
मणिपुर पुलिस की चेतावनी लूटे गए हथियार जमा करें
मणिपुर पुलिस ने शनिवार को लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक तुरंत वापस करने को कहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने की छिटपुट घटनाओं के बाद राज्य में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया साइटों पर प्रसारित झूठे वीडियो से दूर रहने का भी आग्रह किया।

सुरक्षा बलों की ओर से इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, चुराचांदपुर, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान इंफाल-पूर्वी जिले में दो एसएलआर राइफल, काकचिंग जिले में तीन .303 राइफल और दो विस्फोटक बरामद किए गए। 

इसके अलावा एनएच-37 पर 362 वाहनों और एनएच-2 पर आवश्यक वस्तुओं एवं 235 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है। 

गिनीज बुक 2024 में देश की 60 उपलब्धियां  
गिनीज बुक 2024 में एक माह और एक साल में चेरापूंजी की रिकॉर्ड बारिश का ब्योरा दर्ज है। जुलाई 1861 में एक माह के दौरान चेरापूंजी में 9,300 मिमी है और 1 अगस्त 1860 से 31 जुलाई 1861 के बीच एक साल में 26,461 मिमी बारिश हुई थी। 

एक अन्य रिकॉर्ड 1937 से बरकरार है और है यह भारतीय मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन की बनाई जलकन्या, जो दुनिया में जलपरी की सबसे बड़ी मूर्ति है। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित शंकुमुघम समुद्र तट पर शंख के आकार के पूल में लेटी कंक्रीट की यह जलपरी 26.5 मीटर लंबी और 7.6 मीटर ऊंची है। 

कोलकाता में कल दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्तूबर को उत्तरी कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति की ओर से यह पंडाल अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है।

भाजपा नेता सजल घोष के अनुसार, उद्घाटन समारोह शाम चार बजे संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा में होगा। इससे पहले शाह ने कोलकाता में 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान पूजा पंडालों का उद्घाटन किया था। 

 
तटरक्षक बल ने लकवाग्रस्त चीनी नागरिक को मुंबई तट पर बचाया
भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने मुंबई तट पर लकवाग्रस्त एक चीनी नाविक को बचा लिया। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि चीनी नागरिक पनामा (49) के एक जहाज पर सवार था और उसे लकवा का दौरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि पीड़ित को एक सहायक के साथ उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed