{"_id":"5c1744d5bdec2256de78ea91","slug":"opposition-protest-over-rafale-deal-and-kaveri-river-issue-rajya-sabha-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील और कावेरी विवाद पर राज्यमभा में हंगामा, पांच मिनट बाद ही बैठक कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल डील और कावेरी विवाद पर राज्यमभा में हंगामा, पांच मिनट बाद ही बैठक कल तक के लिए स्थगित
Mon, 17 Dec 2018 03:37 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha (file pic)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कावेरी जल, आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा, राफेल सौदे सहित अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में उच्च सदन में लगातार हंगामा होने की वजह से अब तक एक बार भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाये हैं।
आज भी यही स्थिति बनी रही। बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आए गजा चक्रवात और तितली चक्रवात की वजह से हुई तबाही पर चर्चा के लिए उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत दिए गए नोटिस स्वीकार कर लिए हैं।
विज्ञापन
नायडू ने यह भी बताया कि उन्होंने महंगाई पर चर्चा के लिए सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा दिया गया नोटिस और अन्न संकट पर चर्चा के लिए तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन तथा सपा के रामगोपाल यादव का नोटिस भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
उनकी बात पूरी भी नहीं हो पाई थी कि अन्नाद्रमुक एवं द्रमुक के सदस्य तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी जल विवाद के स्थायी समाधान की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए। उनके हाथों में अपनी मांग के समर्थन में तख्तियां थीं।
आंध्रप्रदेश के सदस्य भी अपने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए तख्तियां ले कर आसन के समक्ष आ गए।
विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्होंने राफेल विमान सौदे पर उच्चतम न्यायालय को कथित तौर पर गुमराह किए जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। नायडू ने आजाद से कहा कि उन्हें उनका नोटिस तो मिला है लेकिन यह मुद्दा फिलहाल उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी बीच, सत्ता पक्ष और विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच राफेल विमान सौदे को लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। सत्ता पक्ष के सदस्य अपने स्थान से आगे आ कर कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग कर रहे थे वहीं कांग्रेस के सदस्य फ्रांस से राफेल विमानों की खरीद संबंधी सौदे को लेकर उच्चतम न्यायालय को कथित तौर पर गुमराह करने का आरोप लगाने लगे।
सभापति ने हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह क्या हो रहा है। उन्होंने सदस्यों से शांत रहने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन अपनी बात का असर होते नहीं देख सभापति ने 11 बज कर करीब पांच मिनट पर ही बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को चीन में संपन्न विश्व टूर फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पूरे सदन की ओर से बधाई दी गई।