फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties are creating panic among the people about corona vaccine

कांग्रेस समेत विपक्षी दल वैक्सीन को लेकर लोगों में दहशत पैदा कर रहे: नड्डा

Mon, 04 Jan 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 04:22 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties are creating panic among the people about corona vaccine
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा, जब भी भारत कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करता है तो विपक्षी दल अजीब थ्योरी पेश कर उपलब्धि का उपहास उड़ाते हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल अपने विफल राजनीति व दकियानूसी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नड्डा ने रविवार को ट्वीट किया, कांग्रेस व विपक्ष को किसी भारतीय चीज पर गर्व नहीं है। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि कोविड-19 वैक्सीन पर उनके झूठ का इस्तेमाल निहित स्वार्थी समूहों द्वारा किस तरह किया जाएगा। जितना विपक्षी दल विरोध करेंगे, उतना ही उनकी सच्चाई जनता को पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि लोगों ने इस तरह की राजनीति को खारिज किया है और भविष्य में भी करेंगे। कांग्रेस और विपक्षी नेता लोगों में दहशत पैदा करना चाहते हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि उन्हें लोगों की जान से खिलवाड़ बंद कर दूसरे मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। जब पूरा देश वैक्सीन को लेकर कुश है, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल लोगों में डर पैदा करना चाहते हैं। 

वैक्सीन के मुद्दे पर न हो राजनीति: गिरिराज 
आज देश के लिए खुशी का अवसर है और यह समय हमारे वैज्ञानिकों का सम्मान करने का है। वैक्सीन के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वैज्ञानिकों का सम्मान करने के बजाय उन पर सवाल नहीं उठाने चाहि। देश के कई नेता आज सवाल उठा रहे हैं। यह काफी दुखद है।  
- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed