Maharashtra: पैसे बांटने के आरोप पर विपक्ष ने भाजपा को घेरा, राहुल बोले- यह पांच करोड़ किसके सेफ से निकले?
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: शिवसेना (उद्धव) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि विरार के होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े नकदी बांटते हुए पाए गए। वीडियो में नकदी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। यह पांच करोड़ रुपये के बराबर हैं। एक डायरी भी मिली है। इसमें पैसे पाने वालों के नाम दर्ज हैं।
विस्तार
मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने Tempo में भेजा? https://t.co/Dl1CzndVvl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2024विज्ञापन
वहीं शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा महाराष्ट्र खुद ही कार्रवाई करेगा। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि महाराष्ट्र में भ्रष्ट राक्षसों का राज खत्म हो। मैंने प्रार्थना की है कि ऐसी सरकार आए जो महाराष्ट्र की संस्कृति को संवारेगी।
#WATCH | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP of distributing money ahead of Nov 20 Maharashtra polls, Shiv Sena (UBT) leader Uddhav Thackeray says, "Based on the evidence, action should be taken. Otherwise, Maharashtra will take action on its own..." pic.twitter.com/P9JCLagWVV
— ANI (@ANI) November 19, 2024
यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक : सुप्रिया सुले
वहीं एनसीपी शरद गुट से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी का एक राष्ट्रीय नेता पैसे बांट रहा है, यह काफी चौंकाने वाला है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। अगर लोग पैसे बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं तो हम जैसे लोगों को क्या करना चाहिए? इस देश में नैतिकता है या नहीं? मैं सार्वजनिक रूप से पैसे बांटने की इस घटना की निंदा करती हूं। इसकी जांच होनी चाहिए।
Palghar | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP's Vinod Tawde of distributing money ahead of Maharashtra polls, NCP-SCP MP Supriya Sule says, "It is shocking that a national leader of such a big party is distributing money. This is very dangerous for any democracy. If people want… pic.twitter.com/Xhlwe4DLWl
— ANI (@ANI) November 19, 2024
चुनाव आयोग नहीं करेगा कार्रवाई: केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे भाजपा के महासचिव हैं और चुनाव आयोग उनके खिलाफ कुछ नहीं करने जा रहा है। वैसे चुनाव आयोग ने अब तक क्या कार्रवाई की है? इसका स्पष्ट सबूत है और भाजपा नेता रंगे हाथों पकड़े गए हैं। कानून का शासन सभी पर लागू होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के लोग ध्यान दें कि यह इस बात का संकेत है कि भाजपा कहां खड़ी है? लोग इन चीजों पर स्पष्ट फैसला देंगे।
#WATCH | Delhi | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP's Vinod Tawde of distributing money ahead of Maharashtra polls, Congress General Secretary KC Venugopal says, "He knows that he is the general secretary of BJP and Election Commission is not going to do anything against him.… pic.twitter.com/xsabsg5r59
— ANI (@ANI) November 19, 2024
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लगाए आरोप
शिवसेना (उद्धव) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि विरार के होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े नकदी बांटते हुए पाए गए। वीडियो में नकदी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। यह पांच करोड़ रुपये के बराबर हैं। एक डायरी भी मिली है। इसमें पैसे पाने वालों के नाम दर्ज हैं। चुनाव से 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। विनोद तावड़े का होटल में नकदी के साथ होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उन्हें लगता है कि वह पैसे बांटकर चुनाव जीत जाएंगे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Priyanka Chaturvedi says, "In a raid at Virar hotel, it was found that Vinod Tawde, a senior leader of the BJP, was found distributing cash. There are videos showing cash loads of money which is probably amounting to Rs 5… pic.twitter.com/znpI0h1t5b
— ANI (@ANI) November 19, 2024
प्रियंका ने कहा कि हम पहले दिन से ही यह कहते आ रहे हैं कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की पहल करनी चाहिए। गुजरात और दिल्ली से ट्रक में भरकर आए पैसे बिना जांच के ही चले गए। छापेमारी चुनाव आयोग ने नहीं बल्कि उस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने की है। भारतीय जनता पार्टी केवल पैसे के बल पर चुनाव जीती है। यदि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव रखना चाहता है, तो उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा भी इस तरह के खुलेआम पैसे बांटने की कीमत चुकाए।
दो मुकदमे दर्ज
#WATCH | Palghar | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP of distributing money ahead of Maharashtra polls, Dy Commissioner of Police, Zone-II, Vasai, Pournima Chougule says, " BJP and Bahujan Vikas Aghadi workers were present on different floors here. Some amount of money and a… pic.twitter.com/U3CSHqiX2l
— ANI (@ANI) November 19, 2024
मामले को लेकर वसई के जोन-2 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले ने कहा कि भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता यहां अलग-अलग मंजिलों पर मौजूद थे। यहां से कुछ पैसे और कुछ डायरियां बरामद की गई हैं। दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। अवैध रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए तीसरी एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।
पहले वोट जिहाद की बात और नोट जिहाद का ले रहे सहारा: नाना पटोले
#WATCH | Bhandara, Maharashtra | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP's Vinod Tawde of distributing money ahead of Maharashtra polls, state Congress President Nana Patole says, "... We have been told that a diary was recovered from Vinod Tawde which showed that Rs 10 crores had… pic.twitter.com/mnqkE2kuju
— ANI (@ANI) November 19, 2024
भाजपा नेता ने मुझे दी थी जानकारी: हितेंद्र ठाकुर
#WATCH | Palghar | Accusing BJP of distributing money ahead of Assembly polls, Bahujan Vikas Aghadi leader Hitendra Thakur says, "...A senior BJP leader gave me information that money will be distributed. They should keep in mind 'baatenge toh pitenge'. I have no hope from the… pic.twitter.com/QgcooQOaAh
— ANI (@ANI) November 19, 2024
बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुझे जानकारी दी कि पैसे बांटे जाएंगे। मुझे पुलिस और चुनाव आयोग से कार्रवाई की कोई उम्मीद नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने मुझे विनोद तावड़े को यहां से जाने में मदद करने के लिए कहा क्योंकि उनकी कार खराब हो गई थी।
लोगों की आवाज खरीदने की कोशिश: क्रैस्टो
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On Bahujan Vikas Aghadi accusing BJP's Vinod Tawde of distributing money ahead of Maharashtra polls, NCP-SCP leader Clyde Crasto says, "It is very clear from the videos that have surfaced from Nalasopara that BJP General Secretary Vinod Tawde was… pic.twitter.com/CeKZqNXdgY
— ANI (@ANI) November 19, 2024
एनसीपी शरद गुट के नेता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि नालासोपारा से जो वीडियो सामने आए हैं, उनसे यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा महासचिव विनोद तावड़े वोट पाने के लिए पैसे बांट रहे थे। यह एक गंभीर अपराध है। चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं और लोगों की आवाज़ विनोद तावड़े खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा मानना है कि एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है, लेकिन यह यहीं नहीं रुकनी चाहिए। अगर उन्होंने यह अपराध किया है, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। पिछले दिनों में महाराष्ट्र में जहां भी पैसे बरामद हुए हैं, वहां भाजपा के लोग शामिल रहे हैं।
संबंधित वीडियो